Snake Video: स्कूल में निकला सांपों का जोड़ा…सहम गए बच्चे, फिर स्नेक कैचर ने ऐसे पकड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जसपाल सिंह/फतेहाबाद: फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल में 5 फीट लंबे सांपों का जोड़ा निकल आया. वाकया उस वक्त का है, जब बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे और पानी पीने जा रहे कुछ बच्चों ने स्कूल के शौचालय में दो सांपों को देखे. स्कूल कैंपस में सांप दिखने की खबर से बच्चों में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही स्कूल ने आनन-फानन में वन्य जीव रक्षक की टीम को बुलाया और एक सांप को काबू में किया, हालांकि दूसरे सांप का पता नहीं चल पाया. समय रहते सांप का पता चलने पर बड़ा हादसा होने से टल गया. बताया जा रहा है कि इस स्कूल में काफी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं और इसी बिल्डिंग के पास ही आंगनबाड़ी केंद्र भी है, जिसके चलते स्कूल स्टाफ को ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है.

वन्यजीव रक्षक ने पकड़े गए सांप के बारे में बताया कि यह सांप रेड स्नेक प्रजाति का है, इसको घोड़ा पछाड़, दमण आदि अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है. उनका कहना है कि यह सांप किसान का मित्र होता है और खेतों में आधे से ज्यादा चूहे की आबादी को खत्म करने का काम करता है. कुछ लोग अज्ञानतावश इनको मार देते हैं या फिर इस प्रकार के सांप खेतों में आग आदि लगने पर वहां से निकलकर आबादी में आ जाते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 00:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें