
Medical colleges : मेडिकल की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने को तैयार स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी खबर है. भारत सरकार ने देश के 40 मेडिकल कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है. इन कॉलेजों में कई तरह की कमियां पाई गई थी. जिसके बाद मान्यता रद्द करने का कदम नेशनल मेडिकल कमीशन ने उठाया है.
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि देश में ऐसे मेडिकल कॉलेजों की संख्या 150 है जिन पर आने वाले समय में गाज गिर सकती है. ये मेडिकल कॉलेज अगर मानकों पर खरे नहीं उतरे तो इनकी मान्यता रद्द हो सकती है. नेशनल मेडिकल कमीशन ने इन मेडिकल कॉलेजों में जांच के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस, सीसीटीवी कैमरा और फैकल्टी जैसी तमाम कमियां पाई हैं.
कई महीने से चल रही थी जांच
रिपोर्ट के अनुसार जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है उनकी जांच कई महीने से चल रही थी. सूत्रों के अनुसार मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए जो मानक तय हैं उनका पालन नहीं हो रहा था. सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन, बायोमेट्रिक फैसिलिटी और इंस्पेक्शन के दौरान फैकल्टी में भी कमी देखी गई.
30 दिन के भीतर अपील का मौका
रिपोर्ट के अनुसार जिन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई है उनके पास 30 दिन के भीतर नेशन मेडिकल कमीशन में अपली करने का मौका है. अगर यहां उनकी अपील रद्द कर दी जाती है तो वे स्वास्थ्य मंत्रालय से अप्रोच कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें
.
Tags: Education news, MBBS
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 23:49 IST








