Street Food : बिलासपुर के इस एक बर्गर में भर जाएगा आपका पेट, स्वाद में KFC और McDonald’s सब फीके

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर. लोग अक्सर Burger खाने McDonald’s और KFC जाते हैं. लेकिन बिलासपुर में hashtag fastfood में आपको ऐसा burger मिलेगा की एक खाते ही पेट भर जाए. बिलासपुर में मिशन हॉस्पिटल के सामने hashtag fastfood में वैसे तो कई तरह की डिशेज मिलती हैं लेकिन यह जगह burger के लिए खास पसंद की जाती है.

Hashtag में आपको चिकन बर्गर, वेज बर्गर, डेविल बर्गर, एक्स्ट्रा स्पाइसी बर्गर, ओवरलोडेड बर्गर और कई अन्य तरह के बर्गर मिलेंगे जिसके शहर के लोग दीवाने हैं. इसके अलावा यहां fries, wraps, shakes, pizza भी खास है. Hashtag में बिरयानी प्रेमियों के लिए स्पेशल बिरयानी भी है तो वहीं आप यहां मॉकटेल्स भी ट्राय कर सकते हैं.

स्वाद और साइज दोनों लाजवाब
Hashtag fastfood आज लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. खुलने के बाद से स्टोर काफी प्रचलित हुआ और अब इसे बड़ा भी कर दिया गया है. Hashtag में आने वालों का कहना है की यहां उन्हें तेज सर्विस मिलती है और साथ ही साथ सभी डिशेज का स्वाद भी काफी अच्छा है. वहीं इनके बर्गर की बात करें तो लोग इन्हें इनके स्वाद और साइज के नाम से पसंद करते हैं.

यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं
लोगों का कहना है की यहां का एक बर्गर खा कर ही उनका पेट भर जाता है. दो फ्लोर में बने इस fastfood स्टोर की वाइब भी काफी अच्छी है. और खाने के साथ आप यहां अच्छी खासी पिक्चर्स भी क्लिक करा सकते हैं.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Food 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें