Zara Hatke Zara Bachke : नवाबों के शहर पहुंचे विक्की कौशल और सारा, लांच किया अपनी फिल्म का नया गाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ/अंजलि सिंह राजपूत. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) मंगलवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे. बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार ने अपनी 2 जून को रिलीज होने जा रही ‘ जरा हटके जरा बचके ‘ (Zara Hatke Zara Bachke) का गाना ‘सांझा’ लांच किया. इस दौरान विक्की कौशल और सारा अली खान बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रहे थे.

सारा अली खान ने कहा कि यह फिल्म भारत की फिल्म है. संयुक्त परिवार पर बनी हुई है और पूरी फिल्म इंदौर पर आधारित है. इंदौर में ही 50 दिन इसकी शूटिंग चली है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म से हर कोई अपने आप को जोड़कर देख सकता है क्योंकि यह फिल्म एक मिडिल क्लास परिवार पर बनी हुई है. एक सवाल पर विक्की कौशल ने कहा कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी शादी कैटरीना कैफ से हो गई थी इसलिए यह फिल्म इनके लिए हमेशा यादगार रहेगी.

आईपीएल पर कही यह बड़ी बात
विक्की कौशल और सारा अली खान ने कहा कि दोनों ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के बड़े फैन हैं. लेकिन जब लगा कि मुंबई इंडियंस नहीं जीत पाएगी तो ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के फैन होने की वजह से उनके सपोर्ट में उतर गए थे.

जॉइंट फैमिली अच्छी होती है
इस दौरान विक्की कौशल और सारा अली खान ने कहा कि संयुक्त परिवार बेहद अच्छा होता है. क्योंकि इस परिवार में अगर पति पत्नी तलाक लेना चाहते हैं तो इतना बड़ा परिवार होता है कि तलाक होने नहीं देता और कहीं न कहीं से मामला सुलझ जाता है. एकल परिवार में ऐसा नहीं होता है. उन्होंने बताया कि इसीलिए उनकी फिल्म भी संयुक्त परिवार पर ही आधारित है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 22:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें