आप भी हैं निर्जला एकादशी का व्रत…तो जान लीजिए ये नियम, पूरी होगी हर मनोकामना!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, वैसे तो साल में 24 एकादशी पड़ती हैं, लेकिन हर व्रत की अलग विधा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस साल यह व्रत 31 मई को पड़ेगा.

सभी एकादशी में निर्जला एकादशी सबसे बड़ी मानी गई है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस व्रत का फल 24 एकादशी के व्रत के फल के समान होता है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. इस व्रत को करने के लिए कठोर नियम भी है, जिसका पालन करना अनिवार्य माना जाता है.

ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि साल में 24 एकादशी का व्रत पड़ता है. लेकिन जो जेष्ठ माह में एकादशी पड़ती है, उसका अलग महत्व है. सभी एकादशीओं से निर्जला एकादशी काफी महत्वपूर्ण है. सनातन धर्म को मानने वाली महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं. व्रत रखते समय कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

दिन में सोने से करें परहेज
अगर आप निर्जला एकादशी का व्रत हैं तो आपको देर तक सोने से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान विष्णु नाराज होते हैं. एकादशी के दिन जल्दी उठना चाहिए. स्नान ध्यान करके विधि विधान पूर्वक भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए. इसके अलावा व्रत करने वाले दिन में सोने से बचें.

ब्रह्मचर्य का पालन करें
व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इस दिन खासकर चटाई पर ही सोना चाहिए. अगर आप ऐसा करती हैं तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं.

तुलसी पत्ता न तोड़ें
अगर आप निर्जला एकादशी का व्रत हैं तो इस दिन भूलकर भी तुलसी दल को न तोड़ें. दरअसल, धार्मिक मान्यता के मुताबिक भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है. ऐसे में व्रत के दौरान तुलती पत्ता पेड़ से तोड़ने पर भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं.

बुराई से बचें
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक एकादशी के दिन किसी की भी बुराई नहीं करनी चाहिए और न ही किसी को सलाह देनी चाहिए. क्योंकि ऐसा अगर आप करते हैं तो भगवान विष्णु रुष्ठ हो सकते हैं. इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए और भजन कीर्तन करना चाहिए.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Ayodhya News, Nirjala Ekadashi, Religion 18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें