Street Food : कोरोना में पिता की नौकरी छूटी तो ग्रेजुएट बेटे ने खोला फूड स्टॉल, यहां के एग रोल के दीवाने हैं युवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के चास मेन रोड चर्च के समीप लगे फूड स्टॉल की गाड़ी भाईचारा खास टेस्टी अंडा रोल के लिए प्रचलित है. इस फास्ट फूड गाड़ी के स्टॉल पर लोग दूर-दूर से यहां खास एग रोल खाने आते हैं. भाईचारा फास्ट फूड गाड़ी पर विभिन्न वैरायटी के रोलस बनाए जाते हैं. जैसे अंडा रोल, पनीर रोल, चिकन रोल. यहां ग्राहकों को 35 रुपए में डबल अंडा रोल और 70 रुपए में चिकन और पनीर रोल मिलता है.

फास्ट फूड गाड़ी भाईचारा के संचालक सुशांत ने बताया कि कोविड काल के दौरान उनके पिता की जॉब छूट गई थी. जिस कारण उन्होंने इस फूड स्टॉल की शुरुआत की थी और तभी से ग्राहकों के अच्छे प्रतिक्रिया को देखते हुए उन्होंने इसे जारी रखा है.

नौकरी न मिलने पर खोली दुकान
सुशांत ने बताया कि वर्ष 2015 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद और कुछ साल सरकारी जॉब की तैयारी की. फिर सफलता नहीं मिलने के कारण खुद का फूड स्टॉल खोलने का निर्णय लिया. जिसके लिए कुछ वर्ष दिल्ली में जाकर चाइना टाउन के फास्ट फूड स्टॉल दुकान पर काम सीखा और फिर उसके बाद में बोकारो में अपने भाई प्रशांत कुमार के साथ मिलकर अपनी दुकान चलाने की ठानी.

40 से 50 अंडा रोल की होती बिक्री
सुशांत ने बताया कि उनकी दुकान पर रोजाना 40 से 50 अंडा रोल की बिक्री होती है. उनकी दुकान पर एग रोल की अधिक डिमांड रहती है. सुशांत अपनी फास्ट फूड की गाड़ी रोजाना शाम 4:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक लगाते हैं. अंडा रोल बनाने की विधि को लेकर सुशांत ने बताया कि सबसे पहले अंडा रोल बनाने के लिए लच्छा पराठा का इस्तेमाल करते हैं. फिर गरम तवे पर अंडा फोड़ कर डाल देते हैं फिर पराठा को अंडे के साथ अच्छे से मिलाकर सेंका जाता है.

सब्जियों के स्टाफिंग को तवे पर अच्छे से पकाया जाता है फिर रोटी के ऊपर स्टाफिंग डालकर हरी चटनी प्याज नींबू इत्यादि छिड़ककर अंडा रोल ग्राहक को दे दिया जाता है. अंडा रोल खाने आए ग्राहक प्रशानंद ने बताया कि अंडा रोल का स्वाद काफी अच्छा है. साथ ही दुकान पर साफ-सफाई का अच्छा ख्याल रखा गया है.

Tags: Bihar Jharkhand News, Bokaro news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें