Train Alert: दरभंगा-वाराणसी के यात्री ध्यान दें, इस दिन इस रूट की कई ट्रेनें रद्द, जानें अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/ दरभंगा.अगर आप दरभंगा से दरभंगा वाराणसी सिटी एक्सप्रेस में सफर करने का बना रहे हैं प्लान तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. क्यूंकि 7 जून और 14 जून 2023 को यह ट्रेन रद्द है.रेलवे विभाग के द्वारा कुछ ट्रेन का रूट परिवर्तन किया गया और कुछ को निरस्त किया गया है. अस्थाई तौर पर इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया किपूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-भटनी रेलखण्ड के मध्य औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलाकिंग कार्य के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने/गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थायी बदलाव किया गया है.

आपके शहर से (दरभंगा)

इन ट्रेन को किया गया है निरस्त

मेरे द्वारा बताया गया है कि दरभंगा से 07 जून और 14 जून 2023 को प्रस्थान करने वाली 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. वाराणसी सिटी से 08.06.2023 एवं 15.06.2023 को प्रस्थान करने वाली 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

इन ट्रेनों का बदला गया है रूट

1. शालिमार से 30 मई, 06 एवं 13 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी.

2. आनन्द विहार टर्मिनल से 30 मई, 06 एवं 15 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी .

3. आनन्द विहार टर्मिनल से 31 मई, 07 एवं 14 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी.

4. ओखा से 07 एवं 14 जून को प्रस्थान करने वाली 09525 ओखा-नहारलुगाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगाी.

5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09, 14 एवं 15 जून को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी.

6. बरौनी से 11.06.2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अंबाला एक्स्प्रेस फेफना-मउ-औडिहार के रास्ते चलायी जाएगी.

7. सीतामढ़ी से 15.06.2023 से 19.06.2023 तक प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मउ-शाहगंज-जौनपुर-प्रयागराज के रास्ते चलायी जाएगी.

8आनंद विहार टर्मिनस से 14.06.2023 से 18.06.2023 तक प्रस्थान करने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जौनपुर-शाहगंज-मउ के रास्ते चलायी जाएगी.

आंशिक समापन/प्रारंभ

कोलकाता से 15 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के स्थान पर वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी. गाजीपुर सिटी से 16 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के स्थान पर वाराणसी सिटी स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी.

पुनर्निर्धारण 1. सीतामढ़ी से 01, 06 एवं 10 जून को प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छिवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी से क्रमशः 150, 90 एवं 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगाी.

नियंत्रण -1. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे पर 90 एवं 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 90 एवं 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी.

बरौनी से 01.06.2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 60 मिनट तथा आगे मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.

Tags: दरभंगा

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें