
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की काशी में मां गंगा के अवतरण दिवस की धूम रही. सुबह गंगा स्नान के बाद शाम को तमाम घाटों पर गंगा दशहरा के महापर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला. घाटों पर अलग अलग आयोजन हुए. कहीं मां गंगा को 56 भोग चढ़ाया गया तो कहीं महाआरती के जरिए उनकी अराधना की गई. वहीं सुबह सवेरे गंगा स्नान करने वालों की भीड़ भी लगी रही.
Author: Up Head Line
Views: 31








