
परमजीत कुमार/ देवघर. झारखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट में बेटियों का जलवा दिख रहा है. देवघर के सारठ के बभनगामा हाई स्कूल की छात्रा खुशी कुमारी ने आर्ट्स में 91.6 प्रतिशत लाकर जिले में टॉप की है. बभनगामा की रहने वाली खुशी ने किसी कोचिंग क्लास की मदद नहीं ली. गांव में रहकर सेल्फ स्टडी के बदोलत यह सफलता अर्जित की है. रिजल्ट आने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है.
खुशी को 12वीं की परीक्षा में इंग्लिश में 92, हिंदी में 89, हिस्ट्री में 88, पॉलिटिकल साइंस में 93 और जियोग्राफी में 96 अंक प्राप्त हुए हैं. खुशी ने मैट्रिक की परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया था. बभनगामा हाई स्कूल से परीक्षा देकर 95 प्रतिशत अंक हासिल की थी और जिले में लड़कियों में टॉप की थी. खुशी यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है.
खुशी के पिता संदीप कुमार सिंह कपड़ा की दुकान चलातेहैं. वहीं मां सरिता देवी गृहिणी हैं. खुशी ने कहा कि सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को जाता है. वह 12वीं की परीक्षा में रोजाना 3-4 घंटे पढ़ाई करती थी. परीक्षा नजदीक आने पर मेहनत ज्याता कर रही थी. उसने कहा कि बगैर किसी कोचिंग के गांव में रहकर तैयारी की हूं. किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए गांव-शहर मेटर नहीं करता है. कहीं भी रहकर मेहनत के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है.
.
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 21:43 IST








