JAC Result: मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, कॉमर्स में 94.8% लाकर बना बोकारो टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैलाश कुमार/बोकारो. झारखंड एकेडमी काउंसिल ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के छात्र प्रिंस कुमार ने इंटर कॉमर्स में 94.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है. इसके साथ प्रिंस का पूरे झारखंड में चौथा स्थान है. प्रिंस ने अंग्रेजी में 89, अकाउंटेंसी में 98, बिजनेस स्टडीज में 96, बिजनेस मैथमेटिक्स में 98 और इकोनॉमिक्स में 93 अंक हासिल किया है. प्रिंस की इस सफलता से कॉलेज व परिवार में खुशी का माहौल है.

प्रिंस बोकारो स्थित चास के रामनगर कॉलोनी में अपना माता-पिता के साथ रहता है. उसके पिता प्रमोद कुमार टाइल्स-मार्बल के मिस्त्री हैं. वहीं, मां नीतू देवी गृहणी हैं. बेटे की इस सफलता से दंपति काफी गदगद हैं. प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी साधारण है. फिर भी बेटे ने मेहनत के बल पर जिले में टॉप किया है. आगे वह जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहेगा, उसमें भरपूर सहयोग करेंगे. वहीं, मां नीतू देवी ने कहा कि बेटे ने गौरवान्वित किया है. उसके जिला टॉपर बनने से काफी खुश हूं.

रोज पढ़ता था 8-10 घंटा
वहीं प्रिंस ने बताया कि वह अपने रिजल्ट से काफी खुश है. इसके लिए रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई करता था. तैयारी के दौरान रिवीजन पर काफी ध्यान देता था. ताकि पढ़ी गई चीजें याद रहे. इससे परीक्षा के समय उलझन नहीं होता है. प्रिंस का सपना सीए बनना है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 21:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें