सुरक्षा समीक्षा बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह, कहा- मणिपुर में शांति सर्वोच्च प्राथमिकता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंफाल. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने मंगलवार को कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मणिपुर में शांति और समृद्धि है और उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया है. शाह ने इंफाल में पुलिस, सीएपीएफ, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद यह बात कही. गृह मंत्री जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के प्रयासों के तहत वर्तमान में मणिपुर का दौरा कर रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, “इंफाल में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. मणिपुर की शांति और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्हें शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया.”

Tags: Home Minister Amit Shah, Manipur, गृह मंत्री अमित शाह

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें