मीराबाई चानू सरकार के रवैये से नाराज, मणिपुर हिंसा नहीं रुकने पर अवॉर्ड लौटाने की धमकी दी, 10 एथलीट भी साथ आए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. मणिपुर में हिंसा की आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. यही वजह है कि अब इस मामले में खेल जगत की बड़ी हस्तियां सरकार को अल्टिमेंटम देने लगी हैं. ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सहित मणिपुर की कुल 11 खेल हस्तियों ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जल्‍द से जल्‍द शांति बहाल करने का आग्रह किया है. साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर उनके प्रदेश में जल्‍द शांति बहाल नहीं की गई तो वो अपने अवॉर्ड वापस लौटा देंगे.

मणिपुर में इन दिनों आरक्षण की आग लगी हुई है. यह झगड़ा मैतेई और कुकी जनजाति के बीच है. बताया जाता है कि मैतेई समाज खुद को शेड्यूल ट्राइब के अंतर्गत लाना चाहता है. वो अपनी डिमांड के चलते नेशनल हाईवे तक ब्‍लॉक कर चुके हैं. जिन एथलीट्स ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है उनमें पदम अवार्ड विजेता वेटलिफ्टर कुंजारानी देवी, भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्‍तान बीम बीम देवी, बॉक्‍सर एल सरिता देवी व अन्‍य शामिल हैं. उन्‍होंने मांग की है कि जल्‍द से जल्‍द राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-2 को खुलावाया जाए.

कुल आठ डिमांड केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई जिसमें से एक डिमांड है हाइवे को खुलवाना. कहा गया, “कई स्‍थानों पर एनएच-2 के ब्‍लॉक कर दिया गया है. जिसके चलते आवश्‍यक चीजों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है. लिहाजा जल्‍द से जल्‍द हाईवे खुलवाया जाए.” वेटलिफ्टर कुंजा देवी ने अपने भावुक संदेश में कहा कि हमें शांति चाहिए. हमसे सबकुछ ले लो बस शांति दे दो. दिल्‍ली और मुंबई में जिस तरह से लोग अपनी जिंदगी जी रहे हैं वैसे ही हम भी शांति से अपना जीवन जीना चाहते हैं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहती हूं कि शांति के अलावा हमें कुछ भी नहीं चाहिए.

बॉक्‍सर एल सरिता देवी ने कहा, “हमनें देश की ख्‍याति को बढ़ाया है. मैतई समाज का खेल जगत में काफी योगदान है. फिर भी हमें लगता है कि लोगों की नजरों में हमारा कोई सम्‍मान नहीं है. अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हम अपने मेडल को वापस लौटा देंगे.” बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह इस वक्‍त मणिपुर के दौरे पर हैं. वो सभी पक्षों से बात कर शांति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं.

Tags: Amit shah, Manipur News, Mirabai Chanu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें