रांची. झारखंड में जैक बोर्ड की इंटर परीक्षा में इस बार लड़कियों ने लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है. इंटर कॉमर्स में टॉप टेन में इस बार 9 लड़कियां शामिल हैं. टॉपर की बात करें तो राज्य में रांची के उर्सुलाइन कान्वेंट की सृष्टि कुमारी ने इंटर कॉमर्स में पहला स्थान हासिल किया है. सृष्टि को कुल 500 में 480 अंक मिले हैं. सृष्टि को जैसे ही इंटर में राज्य भर में टॉप करने की जानकारी मिली पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी.
सृष्टि के पिता नहीं है लेकिन मां रीना देवी ने संघर्ष कर अपने तीन बच्चों को जिंदगी में उनके मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी है. दिन में 4 से 5 घंटे पढ़ाई करने वाली सृष्टि दो बहनों में बड़ी है. छोटी बहन मैट्रिक में है जबकि बड़ा भाई बी.कॉम कर रहा है. सृष्टि ने इंटर की पढ़ाई में कोई ट्यूशन नहीं लिया. अब वह लगातार मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती है. 5 घंटे पढ़ाई करने वाली सृष्टि का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है.
सृष्टि ने बताया कि वह अपने लक्ष्य को हासिल कर परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाना चाहती हैं और अपनी मां का सपना पूरा करना चाहती हैं. सृष्टि के पिता 2011 में ही गुजर चुके हैं. उस वक्त सृष्टि की उम्र करीब 6 साल की थी. सृष्टि की मां ने बताया कि जीवन इतना आसान नहीं था. पति एक प्राइवेट नौकरी करते थे, ऐसे में उनकी गुजर जाने के बाद संयुक्त परिवार का सहारा मिला लेकिन तीन बच्चों को बढ़ाने की जिम्मेदारी सिर पर थी, लिहाजा सृष्टि की मां रीना देवी एक प्राइवेट कंपनी में पैकिंग का काम करती हैं.
आपके शहर से (रांची)

गुमला नगर परिषद ने शुरू की बुक बैंक, महज 1 रुपया प्रतिदिन के किराए पर पढ़ने के लिए ले जाएं किताब

Ganga Dussehra 2023: बैद्यनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्त

क्या हैं धोनी के वो 10 मंत्रा, जो हिट मैनेजमेंट और लीडरशिप गुर भी बताते हैं

JAC 12th Result 2023 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित, कशिश परवीन और श्रृष्टि कुमारी ने किया टॉप

Jharkhand Board Commerce Result 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में 88 % पास, श्रृष्टि कुमारी 480 नंबर के साथ टॉप पर

Gumla Crime News: बलात्कारी ने नाबालिग को दिल्ली में बेच डाला था 5 लाख रुपए में, अब काटेगा 14 साल की जेल

Vande Bharat Train: खुशखबरी! रांची-वाराणसी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, 6 घंटे में पूरा होगा सफर

75000 किताबें, 3 स्टडी रूम: बेहद खास है पलामू का केंद्रीय पुस्तकालय, आजादी की भी सुनाता है गाथा

JAC 12th Result 2023 Declared: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट हुआ जारी, Direct Link से करें चेक

Jharkhand Board Arts Inter Result 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं Arts में 95.97 फीसदी पास, कशिश ने 469 नंबर पाकर किया टॉप

धनबाद नगर निगम ने शंभावी सिंह को बनाया ब्रांड एंबेसडर, जानें उनका पेशा
रीना देवी ने बताया कि पति के गुजरने के बाद बच्चों को पढ़ा लिखाकर जीवन में आगे ले जाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी. आज बच्चे पढ़ाई में बेहतर कर रहे हैं लिहाजा उन्हें अपना मेहनत सार्थक होता नजर आ रहा है.
.
Tags: Jharkhand board result, Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 20:24 IST








