क्या आपको भी हो रही आधार कार्ड से संबंधित समस्या, यहां होगा समाधान, जानिए डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/ महासमुंद. भारत में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. बिना आधार कार्ड के किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल होता है. इसलिए यह जरूरी है इससे संबंधित जो भी कमियां हो उसे पूरा कर लिया जाए. ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल UIDAI की तरफ से उन लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही आगामी 1 और 2 जून को रायपुर में समस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है.

यहां लगेगी समस्या निवारण शिविर

आधार कार्ड को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में आधार समस्या निवारण शिविर का आयोजन 1 जून से किया जाएगा. यह शिविर दो दिनों तक चलेगा. दो दिनों तक चलने वाले शिविर में लोगों की आधार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाया जाएगा. जिसके लिए UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद से अफसर यहां मौजूद रहेंगे. इस शिविर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI की टीम मौजूद रहकर समस्यओं का समाधान करेगी.

इस समय में किया जाएगा समस्या का निवारण

आधार कार्ड से जुड़े परेशानियों और समस्या के समाधान के लिए लोगों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रायपुर के शहीद स्मारक पर पहुंचना होगा. लोगों की आधार से जुड़ी समस्याओं का निराकरण UIDAI के अफसर द्वारा किया जाएगा. इसके साथ ये भी देखा जाएगा कि आधार में अपडेशन या अन्य जानकारियों को बदलने में क्या दिक्कतें आ रही हैं. जिसे सुधारने की कोशिश भी की जाएगी. जिससे लोगों को फायदा मिलेगा.

महासमुंद के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेन्द्र अम्बिलकर ने बताया कि शहीद स्मारक रायपुर में लगने वाले शिविर में आधार से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाएगा. इसमें ऐसे लोग जिनके आधार नहीं बन पाए हैं. जिनके आधार गुम हो गए, बायोमेट्रिक्स व डेमोग्राफिक्स (पता) अपडेट जन्मतिथि, नाम, लिंग अपडेट ई-आधार डाउनलोड करने में परेशानी, मोबाइल अपडेट होने के बावजूद ओटीपी नहीं आने सहित अन्य समस्याओं का समाधन किया जाएगा. इसके लिए लोगों से परिचय पत्र जिसमें वोटर कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र,अंकसूची, पुराना कार्ड शिविर में लाने कहा गया है. महासमुंद ज़िले के लोग रायपुर के शिविर में जाकर आधार संबंधी समस्या दूर कर सकते है.

Tags: Chhattisgarh news, Mahasamund News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें