
राजाराम मंडल/मधुबनी. कभी शहरों के नामचीन रेस्टोरेंट्स में मिलने वाला चाऊमीन अब गांव-गांव में आसानी से उपलब्ध हैं. खासतौर से शाम होते ही रेहड़ियों पर यह आपको कहीं भी चौक-चौराहे पर मिल जाएगा. कह सकते हैं कि चाउमीन, बर्गर, मोमोज मंचूरियन जैसे फास्ट फूड ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है. मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के पिपरा घाट चौक पर आपको टिकटॉक होटल दिखेगा, जहां का चाउमीन इस इलाके में खासा फेमस है.
शाम को लगती है काफी भीड़
पिपरा घाट चौक के टिकटॉक होटल के संचालक कन्हैया मंडल बताते हैं कि चाउमीन तो आपने बहुत जगह खाया होगा. लेकिन अगर आपने एक बार यहां का चाउमीन खा लिया तो बार-बार यहां आकर खाने को मन करेगा. वे बताते हैं कि शाम के समय यहां काफी भीड़ होती है. कन्हैया की माने तो वेअलग-अलग तरह के चाउमीन बनाते हैं, जो बहुत ही लालजवाब होता है. यह आपको ताजा, गरमा गर्म और सस्ते दाम में मिलेगा. इस खास डिश को खाकर आप हैरान रह जाएंगे.
Street Food : चीज बर्गर खाने का करे मन तो पहुंच जाएं साहू रोड, भूल जाएंगे दूसरे जगह का स्वाद
हिमाचल में सीखा फास्ट फूड बनाना
इस दुकान के मालिक कन्हैया मंडल बताते हैं कि वे पहले हिमाचल प्रदेश में काम करते थे. वहीं पर उन्होंने यह सब बनाना सीखा. इसके बाद उन्हें लगा कि गांव के लोगों को भी यह खिलाना चाहिए. अब वे अपने इलाके में स्टॉल लगाते हैं. उनके हाथ का बनाया चाउमीन इतना फेमस हो गया है कि इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.
चाउमीन के अलावा यहां पर आपको फ्राइड राइस, मंचुरियन, सूप और मोमोज भी खाने को मिलेगा. इसकी कीमत 10 रुपए से लेकर 100 रुपए प्लेट तक है. यहां का फेमस चाउमीन 30 रुपए प्लेट मिलता है. ऐसे में अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो एक बार जरूर यहां आएं.
.
Tags: Bihar News in hindi, Madhubani news, Street Food
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 19:23 IST








