छात्र ने किया कमाल,बनाया खुद का स्टार्टअप ,जिले और प्रदेश का नाम किया रोशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी के कौशाम्बी जिले के एक कक्षा 8 के छात्र की आईटी सेक्टर में काम करने की ललक ने उसे टेक्नोमैक्स का फाउंडर बना दिया,छात्र की प्रतिभा से प्रभावित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उसे अपने आवास पर सम्मानित किया है।

कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर के ऐदिलपुर गांव का रहने वाला छात्र विवेक सिंह यादव पुत्र भैया लाल यादव जो की कक्षा 8 का छात्र है,जिसका लगाव आईटी क्षेत्र में था, जिसने आईटी सेक्टर में जिले एवम प्रदेश में अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, विवेक सिंह यादव ने इतनी कम उम्र में बहुत सी उपलब्धि हासिल की है।

विवेक सिंह यादव ने कोरोना काल में अपने फोन से ही कोडिंग सीखी,जिसमे उनके कंप्यूटर टीचर मिस्टर ऋषि कपूर सर ने मदद की, फिर विवेक ने डिसाइड किया वो एक स्टार्टअप स्टार्ट करेंगे,जिसके बाद विवेक ने टेक्नोमैक्स ग्रुप टेक्नोलोजी नाम के स्टार्टअप स्टार्ट किया।

विवेक को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर बधाई दी और विवेक ने कई अवार्ड भी हासिल किया है। जिसमे यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड भी है

विवेक को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने लखनऊ स्थित आवास में बुला कर सम्मानित किया है। हाल ही में विवेक को राष्ट्रीय रतन सम्मान यंगेस्ट बिजनेसमैन से सम्मानित किया गया है । इस तरह विवेक ने अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है।

विवेक के पिता एक साधारण व्यक्ति है और उनकी माताजी कैंसर से पीड़ित है,उनका इलाज एम्स से चल रहा है,इन गंभीर परिस्थितियों में भी विवेक के पिता भैया लाल यादव ने विवेक को प्रोत्साहित किया और आज विवेक ने आईटी सेक्टर में अच्छा मुकाम हासिल किया है और जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें