कोटा: 16 साल की कोचिंग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, मेडिकल की तैयारी कर रही थी, परिजनों ने…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

छात्रा दो माह पहले कोटा आई थी
नवजात को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है
परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है

हिमांशु मित्तल.

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा (Kota) से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कोचिंग कर रही महज 16 साल की छात्रा (Coaching Student) ने एक बच्ची को जन्म दिया है. यह छात्रा मेडिकल की तैयारी करने के लिए शैक्षणिक नगरी आई थी. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. छात्रा के परिजन कोटा पहुंच गए हैं. उन्होंने नवजात को रखने से इनकार कर दिया है. उसके बाद नवजात को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है. परिजनों की तरफ से इस संबंध में फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है.

कोटा की कुन्हाड़ी थाना पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस की प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा दो माह पहले ही मेडिकल की तैयारी करने के लिए कोटा आई थी. सोमवार शाम को उसके पेट में दर्द होने पर अस्पताल दिखाया गया. जांच के बाद डॉक्टर्स भी चौंक गए क्योंकि वह साढ़े 8 माह की गर्भवती मिली. जबकि शारीरिक दृष्टि से ऐसा कुछ ज्यादा नहीं लग रहा था. उसके बाद छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई. सूचना पर परिजन तत्काल कोटा के रवाना हो गए.

आपके शहर से (कोटा)

भाई ने लगाया पवित्र रिश्ते पर कलंक, बहन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, सदमे में डूबा परिवार 

बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचा पूरा मामला
बाद में इसकी सूचना कोटा बाल कल्याण समिति को भी दी गई. नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना पर बाल कल्याण समिति अस्पताल पहुंची. लेकिन छात्रा के अचेत होने की वजह से बाल कल्याण समिति भी उससे किसी तरह का कोई बयान नहीं ले पाई. उसके बाद वह बिना बयान लिए वापस चली गई. वहीं छात्रा के परिजनों ने इस मामले पर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया.

छात्रा ने बच्ची को दिया है जन्म
बाद में डॉक्टर्स ने मंगलवार को छात्रा की डिलीवरी कराई तो उसने बच्ची को जन्म दिया. बहरहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच में जुटी है. पुलिस को परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार है. उनकी शिकायत पर जीरो नंबर की FIR काटकर सम्बंधित जिले के थाने को भेजी जाएगी. लेकिन यह मामला कोटा में चर्चा का विषय बन गया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ. पुलिस ने इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा बताया है.

Tags: Coaching City Kota, Crime News, Kota news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें