
ओम प्रयास/हरिद्वार. हरिद्वार में अब उच्च शिक्षा पाने के लिए विद्यार्थियों को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में राजकीय मॉडल महाविद्यालय में नामांकन चल रहा है. इस कॉलेज का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री मोदी ने आभासी रूप से किया था. अगर आपने इंटरमीडिएट पास कर लिया है और आप कला संकाय से स्नातक बी.ए) करना चाहते हैं तो राजकीय मॉडल महाविद्यालय आपके लिए बेहतर शिक्षण संस्थान होगा. राजकीय मॉडल महाविद्यालय में कला संकाय 8 विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, सामाजिक शास्त्र, शिक्षा शास्त्र और इतिहास आदि विषयों में आप एडमिशन लेकर अपना स्नातक कर सकते हैं.
इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा. जिसके बाद आपको मेरिट के आधार पर यहां एडमिशन मिलेगा. जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में इस महाविद्यालय से आप आठ (8) विषयों में स्नातक कर सकते हैं, लेकिन आने वाले समय में यहां आपको यहां सभी कोर्स उपलब्ध मिलेगा. जिनके लिए आपको प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है. वही वर्तमान में राजकीय मॉडल महाविद्यालय की कक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज लालढांग के भवन में संचालित हो रही हैं. कॉलेज का भवन अभी निर्माणाधीन है जो जल्द ही पूरी होने की संभावना जताई जा रही है.
आठ विषयों से स्नातक की सुविधा उपलब्ध
एडमिशन संबंधी जानकारी के लिए हमने महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम से बातचीत की. प्रोफेसर अर्चना गौतम ने बताया कि मॉडल कॉलेज से कला संकाय के आठ विषयों हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, सामाजिक शास्त्र, शिक्षा शास्त्र और इतिहास से बच्चे यहां पढ़ाई कर सकते है. प्रत्येक विषय में यहां 60 सीटें है जिनमे बच्चे ऑनलाइन एडमिशन ले सकते है. सत्र 2021-22 में यहां केवल 12 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया था लेकिन सत्र 2022-23 में कुल 76 विद्याथियों ने एडमिशन लिया था.
भविष्य में विशेष कोर्स होगा संचालित
यह कॉलेज केंद्र सरकार के प्रस्तावों पर बना है जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभासी रूप से किया था. प्रोफेसर अर्चना गौतम बताती हैं किपहले कॉलेज में एडमिशन का फॉर्म भरकर देना होता था लेकिन अब श्रीदेव सुमन और शासन ने मिलकर एक प्रोसेस किया है जिसमे अब कॉलेज में एडमिशन ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा . यह एक मॉडल महाविद्यालय है जिसमें आने वाले समय में विशेष कोर्स संचालित होंगे ऐसे कोर्स जिन्हें करने के लिए हरिद्वार के बच्चे जिले से या फिर प्रदेश से बाहर जाते हैं. वही बच्चों का कौशल विकास करने के लिए बीच-बीच में महाविद्यालय द्वारा कुछ एक्टिविटीज की जाती है जिससे बच्चों के गुणों और उनकी कला को बाहर लाया जा सके.
ऐसे करें एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन
राजकीय मॉडल महाविद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने फोन या कंप्यूटर के जरिए वेब ब्राउजर से ई समर्थ पोर्टल पर जाना होगा. पोर्टल ओपन करके आपको वहां दिए गए विकल्पों का चयन करना होगा. एडमिशन के विकल्प पर जाकर अपनी इंटरमीडिएट पास के नंबर वहां भरने होंगे और जिस विषय से ग्रेजुएट (बी.ए) करना चाहते है उसका चयन करके फॉर्म को जमा करना. राजकीय मॉडल महाविद्यालय श्रीदेव सुमन से एफिलेटेड है इसीलिए कॉलेज में एडमिशन के लिए मेरिट सूची बनेगी.राजकीय मॉडल महाविद्यालय में एडमिशन के लिए इंटरमीडिएट में आपके अंक 40 प्रतिशत से ज्यादा होने पर ही आप यहां से ग्रेजुएशन कर पाएंगे.
.
Tags: Haridwar news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 18:26 IST








