दिल्ली से यहां के लिए चलती है गरीबों की ‘वंदेभारत’, शताब्दी से कम लेती है समय और किराया आधा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत का तेजी से विस्तार हो रहा है. आज एक और वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा रही है. यह पूर्वोत्तर भारत में गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाई जा रही है. इसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. इस बीच आज से दिल्ली-देहरादून रूट पर भी यात्रियों के लिए वंदेभारत ट्रेन शुरू हो गई है. इसका उद्घाटन पीएम मोदी ने 25 मई को किया था. गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदेभारत को जोड़ लिया जाए तो देश में इस वक्त 19 सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चल रही हैं. अब देश के करीब-करीब हर राज्य से वंदेभारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं. गौरतलब है कि 2019 में पहली वंदेभारत ट्रेन चलाई गई थी. इसे दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाई गई थी. इस साल अगस्त तक देश में 75 वंदेभारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा गया है.

देश में वंदेभारत ट्रेनों के विस्तार के साथ अब इसकी तुलना अन्य ट्रेनों से की जाने लगी है. इन ट्रेनों कि अधिकतम टेस्टेड स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है. इसकी ऑपरेशनल स्पीड 130 किमी तक है. इस वक्त सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत की बात करें तो यह दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत ही. यह ट्रेन 771 किमी दूरी 96.37km/h की औसत स्पीड से पूरा करती है.

लेकिन, आज से यात्रियों के लिए दिल्ली के आनंद विहार और देहरादून के बीच चलाई जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस की स्पीड संभवतः सबसे कम है. आनंद विहार से देहरादून के बीच की 301 किमी की दूरी कवर करने में वंदेभारत 4:45 घंटे का समय लेती है. इसकी औसत स्पीड 63.3 किमी प्रति घंटे है. यह आनंद विहार से चलकर मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रूढ़की, हरिद्वार और फिर देहरादून पहुंचती है. यह शाम 5:50 बजे आनंद विहार से चलकर रात 10:35 बजे देहरादून पहुंचती है. इस ट्रेन में चेयरकार का किराया 1065 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1890 रुपये है.

रेल लाइनों का संगम! 7 दिशाओं के लिए ट्रेनें, मामूली चूक से मुंबई की बजाय चेन्नई में होगी सुबह!

गरीबों की वंदेभारत
इसमें कोई शक नहीं कि वंदेभारत एक बेहतरीन ट्रेन है. लेकिन, अगर आपका बजट कम है और आप इस रूट पर वंदेभारत जैसी ही स्पीड वाली ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए जन शताब्दी एक शानदार विकल्प है. जनशताब्दी शाम 3:20 बजे नई दिल्ली से चलती है और रात 9:10 बजे देहरादून पहुंचती है. इसमें टूएस का किराया मात्र 150 रुपये और चेयरकार का किराया 535 रुपये है. जहां तक सफर में लगने वाले समय की बात है तो यह 5:50 घंटे का समय लेती है. 305 किमी के कुल सफर में यह नौ स्टेशनों पर रूकती है.

शताब्दी पर भारी जन शताब्दी
दिल्ली-देहरादून रूट पर वंदेभारत, जन शताब्दी के अलावा शताब्दी एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनें भी चलती हैं. वंदेभारत के बाद इस रूट की सबसे प्रीमियम ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है. यह नई दिल्ली से सुबह 6:45 बजे चलती है और दोपहर 12:55 बजे देहरादून पहुंचा देती है. यह करीब 314 किमी का सफर 6:10 घंटे में पहुंचाती है. इसमें भी किराया करीब-करीब वंदेभारत जितनी है. यह सफर में आठ स्टेशनों पर रूकती है. लेकिन, तुलनात्मक रूप से जन शताब्दी इससे कम समय लेती है और किराया भी काफी कम है.

Tags: Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें