हाइलाइट्स
पुरुषोत्तम शर्मा ने रिटायर्ड IPS अफसर अस्थाना के आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की.
इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने भी अस्थाना के ट्वीट पर विरोध दर्ज कराया.
भोपाल. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों के समर्थन में मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा आ गए हैं. मध्य प्रदेश कॉडर के 1986 बैच के IPS अफसर शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही राष्ट्रीय धरोहर पहलवानों से गोलियों से निपटना गलत है.
केरला के पूर्व डीजीपी एनपी अस्थाना के ट्वीट पर आईपीएस अफसर शर्मा ने लिखा है कि मैं उनके आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं. सरकार को अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पेंशन रोक देना चाहिए. अस्थाना को कानून संगत बोलना चाहिए. भारत के गौरव एथलीट के शांतिपूर्ण धरने को गोलियां से निपटने की बात करना गलत है. पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है कि यह महिला पहलवान हमारी बेटियां हैं. कोई आतंकवादी नहीं है जिसे गोली मार दी जाए.
आपके शहर से (भोपाल)

Jabalpur : Swimming Pool में नहाने गए Coachs के बीच मारपीट | Top News | Latest News | News18 MP CG

कटनी में बड़ी साजिश: ईसाई मिशनरी संस्थाएं खेल रही हैं धर्मांतरण का खेल, अफसर भी शामिल, अब कार्रवाई की तैयारी

MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल संभाग समेत इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Seoni Crime News: महिला ने दर्ज कराया था छेड़छाड़ का केस, सीने पर कुदाल मारकर कर दी हत्या

Russia-Ukraine War News : Russia की राजधानी Moscow पर Drone से हमला, हमले में कई Buildings तबाह

MP News:अब गांव की दीदी बनेगी ‘पशु सखी’,करेंगी बीमार पशुओं की देखभाल

Bhopal : Narottam Mishra ने बड़ा बयान-“Rahul Gandhi ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कमलनाथ सीएम फेस नहीं”

PHOTOS: चिलचिलाती धूप में अजब-गजब हठ योग, तपती रेत पर सूर्य साधना कर रहे ‘पागल बाबा’, उमड़ा हुजूम

MP News: मुरैना में लगातार बारिश की वजह से मौसम हुआ सुहावना, आज भी छाए रहेंगे बादल

Sagar News: गरज चमक और तेज हवा के साथ हुई बारिश, कहीं आकाशीय बिजली का कहर

खौफनाक हत्या! बाबा गरीब दास के हाथ-पैर बांधे और मुंह में ठूंसी टॉर्च, निर्वस्त्र हालत में मिला शव
अस्थाना ने पुलिस की कार्रवाई का सही बताया था
पिछले लंबे समय से दिल्ली में जंतर-मंतर पर महिला पहलवान भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए धरना दे रही हैं. रविवार को पुलिस ने इन पर बल प्रयोग कर हिरासत में ले लिया था. इस कार्रवाई को सही बताते हुए केरला के पूर्व डीजीपी अस्थाना ने लिखा था – ‘जरूरत हुई तो गोली भी मारेंगे. मगर, तुम्हारे कहने से नहीं. अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है. दफा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है. उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी. मगर वो जानने के लिये पढ़ा-लिखा होना आवश्यक है. फिर मिलेंगे पोस्टमॉर्टम टेबल पर!”
यह भी पढ़ें: MP Politics: प्रहलाद पटेल को सोशल मीडिया पर मिलने लगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई, सरगर्मी बढ़ी
विवादित ट्वीट डिलीट किया
पहलवानों के लिए ‘गोली मार देंगे’ वाली भाषा का इस्तेमाल करना पूर्व IPS अधिकारी एनसी अस्थाना को भारी पड़ गया. उन्हें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया से तो जवाब मिला ही, पुलिस बिरादरी ने भी लताड़ लगा दी. इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का इस तरह का धमकी भरा ट्वीट परेशान करने वाला है. इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है. यह पूरे पुलिस बल की प्रतिष्ठा की छवि बिगाड़ता है.हर तरफ से हो रही कड़ी आलोचना के बीच एनसी अस्थाना का विवादित ट्वीट अब नहीं दिख रहा. उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया है.
.
Tags: IPS Officer, Madhya Pradesh News Updates, MP News Today, Women wrestlers, Wrestling Federation of India
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 15:10 IST








