आपने कोल्ड ड्रिंक तो कितनी ही बार पी होगी. प्लास्टिक की बोतलों में कोल्ड ड्रिंक भरने के बाद उसे ढक्कन से सील कर दिया जाता है. पानी से लेकर कई अन्य चीजें भी कोल्ड ड्रिंक की तरह इन्हीं प्लास्टिक (Why Plastic bottle caps have rubber) की बोतलों में मिल जाती हैं. उन्हें पीने के लिए आप ढक्कन खोलते होंगे और उसके अंदर से पदार्थ पी लेते होंगे और ढक्कन फिर बंद कर देते होंगे. पर क्या इस प्रोसेस के दौरान आपने कभी भी ढक्कन के अंदर लगी रबर डिस्क को देखा है? ये गोल रबर होता है जो ढक्कन के अंदर लगाया जाता है. आज हम आपको इसके पीछे का खास कारण बताने जा रहे हैं.
‘वोकल डॉट मीडिया’ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बोतलों के ढक्कन (rubber disc in bottle cap) में रबर डिस्क लगाने के पीछे कई कारण होते हैं. बोतल में जब कोल्ड ड्रिंक भरी जाती है तो उसे एयर टाइट किया जाता है. उसमें गैस भरी होती है, इसी वजह से खुलने पर कोल्ड ड्रिंक में तेजी से गैस बाहर निकलती है. ढक्कन में रबर लगाने की वजह से अगर बोतल के प्रेशर में किसी भी तरह का बदलाव या फिर कोल्ड ड्रिंक के तापमान में फर्क आता है तो वो रबर झेल लेता है और प्लास्टिक के ढक्कन को खुलने नहीं देता.
अब ये रबर डिस्क ढक्कन में ही चिपकी रहती है जिसे निकालना थोड़ा मुश्किल हो गया है. (फोटो: News18 Hindi)
बिना रबर के हो सकता है रिएक्शन
पहले प्लास्टिक की बोतलों पर लगने वाले ढक्कनों को polyethylene terephthalate (PET) से बनाया जाता था. पर इसके अणु सूर्य की यूवी किरणों से मिलकर पानी में घुल सकते हैं जो इंसान के स्वास्थ के लिए खतरनाक हो सकता है. यही वजह है कि ढक्कन में नीचे रबर लगा दिया जाता है जिससे ये रिएक्शन ना हो पाए.
लीक होने से बचाता है रबर
सबसे बड़ा कारण होता है बोतल को सील करने का. अगर आप ढक्कन में से उस रबर डिस्क को निकाल दें, तब भी बोतल आसानी से बंद हो जाएगी, पर जब आप उसे पलटेंगे तो संभव है कि कोल्ड ड्रिंक लीक करने लगे. ढक्कन को एयर टाइट करने के लिए और बोतल के मुंह को ढक्कन के अंदर सही ग्रिप मुहैया कराने के लिए ही ढक्कन में रबर की डिस्क लगाई जाती है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 14:05 IST








