सुमित भारद्वाज/पानीपत: हरियाणा के ऐतिहासिक गांव नौत्था के नवीन जागलान ने एक छोटे से गांव से निकलकर परिवार के साथ-साथ गांव वालों का भी नाम रोशन किया है. 25 साल की उम्र में बॉक्सर और मॉडल नवीन ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर एक दर्जन से ज्यादा मेडल जीते हैं. यही नहीं, अब वह मॉडलिंग की दुनिया में भी छाए हुए हैं.
साल 2011 में नवीन ने बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखा था. पहली ही प्रतियोगिता में बड़े धुरंधरों को पटखनी देकर नवीन ने रफ्तार पकड़ी औ सब जूनियर प्रतियोगिता में गोल्ड अपने नाम किया. 7 साल के बॉक्सिंग करियर में नवीन ने एक के बाद एक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर एक दर्जन से ज्यादा मेडल जीते.
बचपन से ही बॉक्सिंग के लिए था जुनून
बचपन से ही नवीन बॉक्सिंग के लिए पैशनेट थे. यही कारण है कि स्कूली शिक्षा के दौरान बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने के लिए वह जाया करता था, जिसके चलते उसकी स्कूल से लगातार शिकायतें भी आती रहती थी, बावजूद इसके बॉक्सिंग नहीं छोड़ी.
आपके शहर से (पानीपत)

ऐसा चोरी ना देखी-ना सुनी होगीः आधी रात को बैंक में घुसे चोर, लेकिन 1 रुपये भी नहीं चुराया!

Kranal News : रील बनाते हुए गाड़ी चला रहे थे युवक, भजन गायिका समेत 3 को मारी टक्कर, 2 की गई जान

Bank Job Exams: बैंक में नौकरी पाने के लिए कौन सी परीक्षाएं होती हैं

Nuh News : नशे के सौदागरों की हैवानियत, 2 साल के मासूम को पिला दी नशीली दवा, पीड़ित पिता ने किया यह ऐलान

खेत से मिला होटल मालिक का शव, 8 लाख रुपये गायब, सिर-चेहरे पर चोट के निशान

टीचर ने ऐसा किया ऐसा गंदा काम, गांव वालों ने जूतों की माला पहना कर घुमाया

ये कैसे चोर? बैंक का खजाना छोड़…गार्ड की बंदूक पर ‘डाका’, कारतूस भी ले गए

सैर कर रही 3 महिलाओं को कार ने कुचला, भजन गायिका सहित 2 की मौत

OMG! युवक ने बाइक में लगाया…पुलिस वाला सायरन, कटा 35 हजार का चालान

हनीट्रैप में बिजनेसमैन; फेसबुक पर हुई दोस्ती…फिर पति-पत्नी ने हड़पे करोड़ों रुपये

जुनैद-नासिर हत्याकांड चार्जशीट: हरियाणा पुलिस ने झाड़ लिया था पल्ला, उसके बाद दोनों की कर दी गई हत्या
स्कूल प्रबंधन को दिया चैलेंज किया पूरा
नवीन ने बताया जब वह आठवीं कक्षा में थे तो उनको पानीपत के प्रसिद्ध एसडीवीएम और एलसीआरटी स्कूल ने दाखिला देने से भी मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन को चैलेंज किया था कि एक दिन वह बॉक्सिंग में इतना नाम कमाएंगे कि आपको न सिर्फ दाखिला देना पड़ेगा, बल्कि मेरे नाम से और भी छात्र दाखिला लेने आएंगे. इस चैलेंज को नवीन ने जल्द ही पूरा कर दिखाया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद नवीन को 10वीं कक्षा में स्कूल ने दाखिला भी दिया. नवीन ने बताया कि एक बार स्कूल ने परीक्षा परिणाम के बाद दाखिले शुरू होने के लिए स्कूली पम्पलेट में उनका फोटो लगाकर लोगों को अप्रोच किया था.
कॉलेज से भी कट रहा था नाम
नवीन ने अपनी स्कूली पढ़ाई पानीपत के गांव मेहराणा स्थित LCRT स्कूल से पूरी की है. 12वीं के बाद नवीन ने पाइट कॉलेज में बीबीए कोर्स में दाखिला लिया और 2019 में ग्रेजुएशन पूरी की. नवीन ने बताया कि कॉलेज के दौरान वह बॉक्सिंग में काफी गंभीर हो गए थे, जिसके चलते उन्हें कई बार बाहर आना- जाना पड़ता था. इस वजह से उनका कॉलेज छूट जाता था. पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग में एक्टिव रहने की वजह से कॉलेज से नाम कटने की नौबत भी आ गई थी, लेकिन बॉक्सिंग के प्रति नवीन की दीवानगी को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने काफी सहयोग किया.
करियर और संघर्ष की कहानी
नवीन जागलान ने बताया कि खेल और पढ़ाई के बीच उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा. साल 2017 में बॉक्सिंग खेलते हुए उनके हाथ में इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वह प्रैक्टिस नहीं कर पाए और खेल से दूर होते चले गए. बॉक्सिंग के बाद उनका दूसरा पैशन मॉडलिंग था, जिसके बाद वह मॉडलिंग में एक्टिव हो गए और 5 साल से मॉडलिंग कर रहे हैं. मॉडलिंग के दौरान नवीन ने कई विज्ञापन और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है. नवीन ने बताया कि उनकी उपलब्धियों के पीछे परिवार का बहुत बड़ा हाथ है.
प्रतियोगिता और मेडलों की सूची
2011- सब जूनियर (गोल्ड मेडल)
2013- आल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप, नेशनल लेवल, झज्जर (सिल्वर मेडल)
2013- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, भिवानी (गोल्ड मेडल)
2016- रूरल फेडरेशन कप, यूपी, मेरठ (गोल्ड मेडल)
2016- रूरल गेम्स फेडरेशन, उज्जैन एमपी, (कांस्य पदक)
2016- यूथ ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप (सिल्वर मेडल)
2016- इंडिया कैंप में सिलेक्शन
.
Tags: Haryana news, Indian boxer, Panipat News, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 13:39 IST








