ग्रेटर नोएडा में आधी रात को खाने हैं पराठे तो आइए यहां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा. अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं और रात को देर तक काम करते हैं तो ऐसे में आपको पूरी रात मुरथल जैसे लजीज पराठे मिल सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी चौक के पास मौजूद शिवम पराठा की, जहां पर रात को 10:00 बजे के बाद पराठे खाने वालों की लंबी चौड़ी लाइन लगती है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसाइटीज में रहने वाले पंकज गोयल रात को ऑफिस से लेट आते हैं वो बताते हैं कि कई बार रेस्टोरेंट या होटल बंद होने की वजह से खाने में दिक्कतें होती हैं. ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी चौक के पास शिवम पराठे के नाम से मशहूर रेस्टोरेंट पूरी रात चलता, यह हमारे लिए मददगार साबित होता है.

वो बताते हैं रात के दस बजे से सुबह 5 बजे के पराठे खाने के शौकीन लोग यहां पर आते हैं. पराठे बनाने वाले कारीगर क्वालिटी और साफ सफाई का विशेष ध्यान यहां पर रखते है.

यहां पर करीब 15 से 20 तरीके के पराठे बनते हैं जोकि मिनटों में तैयार हो जाते हैं. शिवम पराठे बेचते हैं, वो कहते हैं हमारे यहां पर आलू पराठा, आलू प्याज पराठा, मिक्स पराठा, गोभी पराठा, पनीर पराठा, अंडा पराठा, चिकन पराठा, तिकोना पराठा, समेत 20 तरह के पराठे बेचते है. हम यहां काम पिछले दो सालों से कर रहे हैं. दुकानदार का कहना है कि हमारे यहां पर जो पराठा एक बार खाता है वह बार-बार आता है.

शिवम बताते हैं कि कई बार लोगों को लेट होने की वजह से खाना नहीं मिल पाता था. इसकी मांग लोग कर रहे थे. मुरथल भी लोग यहां से चले जाते थे. हमने सोचा कि वहां जैसे पराठे यहीं क्यों न दे. हमने इसके बाद गौर सिटी चौक पास दुकान खोली थी. यहां जाने के लिए लोगों को किसान चौक की तरफ से आना होगा. चार मूर्ति की तरफ से यू टर्न लेकर नोएडा की तरफ यह दुकान पड़ती है. आपको निजी वाहन से ही आना होगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 18:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें