MP Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, ग्वालियर समेत इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. मध्यप्रदेश में नौतपा में गर्मी पड़ने की बजाए आंधी और बारिश हो रही है. बीते दिन सतना में 0.4 मिमी, गुना में 0.2 मिमी तो वहीं सिवनी में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है. अब मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग में अगले 3 दिन तेज हवा और बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिन 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. इससे कई जगह पेड़ गिर गए साथ ही शाजापुर जिले में बिजली के तार तक टूट गए. वहीं बीते दिनों उज्जैन में भी आंधी चलने से महाकाल लोक में मूर्तियां टूट गई थी. इधर रीवा जिले में बीते रविवार 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई है. अब मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 3 दिन तेज हवा और बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में भी खराब मौसम रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जताई इन जिलों में ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक गुना और श्योपुर जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही भोपाल, उज्जैन, नर्मदा पुरम, रीवा, मंडला और सिवनी में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश और इराक पाकिस्तान के ऊपर ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय हुआ है. इससे चक्रवाती घेरा राजस्थान और मध्यप्रदेश पर भी सक्रिय है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

बदले मौसम से कम हुआ तापमान
मौसम के मिजाज में बदलाव से प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों का तापमान कम हो गया है. सोमवार को सीधी खरगोन में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा. इसके अलावा जबलपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 36.7, इंदौर में 35.0 तो ग्वालियर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही अब मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग में अगले 3 दिन तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

Tags: Madhya pradesh news, MP weather, Weather news, Weather Report

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें