गंगा नहाने गया किशोर गंगा में डूबा,पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

गंगा दशहरा पर भाई के साथ गंगा नहाने गया किशोर गंगा में डूबा,पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे,

कौशाम्बी जिले में गंगा दशहरा के पर्व पर गंगा नहाने के लिए अपने भाई के साथ गया किशोर अचानक गहरे पानी में जाने के चलते गंगा में डूब गया,गंगा में डूबने से घाट पर हड़कंप मच गया,घाट पर मौजूद पुलिस गोताखोर की सहायता से किशोर को खोजने में जुटी हुई है।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना गंगा घाट की है जहा मूरतगंज का रहने वाला अनूप सोनी 12 साल अपने भाई के साथ गंगा दशहरा के पर पर गंगा नहाने गया था,नहाने के दौरान अचानक अनूप गहरे पानी में चला गया और डूब गया,भाई को गहरे पानी में डूबा देख उसने शोर मचाया,शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोगो ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

गंगा घाट पर मौजूद पुलिस गोताखोर की सहायता से किशोर को खोजने में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि दुबे हुए किशोर का पिता मुंबई में रहकर काम करता है।किशोर के गंगा में डूब जाने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया,रोते बिलखते परिजन गंगा घाट पहुंच गए है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें