Ganga Dussehra 2023: प्रयागराज में हवन-पूजन कर मां गंगा की हुई भव्य आरती, जानें धरती पर गंगा अवतरण की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह/प्रयागराज. आज यानी 30 मई को गंगा दशहरा का पावन पर्व है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिन के प्रथम पहर से संगम घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यहां के विभिन्न घाटों में स्नान दान का कार्यक्रम चलता रहा. वहीं, दूसरी ओर इस अवसर पर मां गंगा की भव्य आरती की गई. इसी क्रम में कई स्थान पर हवन-पूजन भी संपन्न हुआ.

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से आम दिनों की अपेक्षा विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. आज के ही दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी, इस कारण गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है.

आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने बताया कि गंगा दशहरा शुक्ल पक्ष दशमी 29 मई से शुरू है जो उदयातिथि 30 मई दोपहर एक बजकर सात मिनट तक रहेगा. उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में गंगाजल को बहुत पवित्र एवं पूजनीय माना जाता है. बिना गंगाजल के कोई भी शुभ कार्य और अनुष्ठान संपन्न नहीं होता है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष दशमी के दिन ही मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था. मां गंगा के पूजन से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. गंगा दशहरा से तात्पर्य यह है कि इन दिनों में गंगा स्नान करने वालों के दस प्रकार के रोग, कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि को प्राप्त करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 11:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें