Bhind News: भिंड में ट्रक और डंपरों पर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, आप भी रखें ध्‍यान वरना…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अरविंद शर्मा/भिंड. मध्‍य प्रदेश के भिंड में इन दिनों पुलिस बिना नंबर प्‍लेट वाले छोटे और बड़े वाहन पर जुर्माने की कार्रवाई कर रही है. दरअसल ये अभियान भिंड एसपी मनीष खत्री द्वारा सभी थाना प्रभारी को दिए गए आदेश के बाद चल रहा है. इस बीच भारोली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने ट्रक और डंपर चालकों को रोककर कार्रवाई शुरू की तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. इस दौरान कुछ वाहन चालक कार्रवाई से बचकर भागते नजर आए. हालांकि फूफ कस्बे में 30 वाहन चालकों से 15 हजार जुर्माना वसूला गया है.

बहरहाल, भिंड जिले के नेशनल हाईवे से ग्वालियर और इटावा तक हर रोज करीबन दस हजार ट्रक और डंपर का आवागमन रहता है. इन वाहनों में रेत और गिट्टी भरकर ले जाते हैं. ये वाहन एक दिन में अधिक चक्कर लगाने की वजह से तेज रफ्तार से भगाते, जिससे कई हादसे हो जाते हैं. वाहनो में नंबर प्‍लेट न होने के कारण हादसा करने वाले ट्रक और डंपर का पता नहीं चल पाता है. इसका यह पूरा फायदा उठाते हैं.

एसपी ने आधी रात को शुरू की कार्रवाई
बता दें कि भिंड एसपी मनीष खत्री लहार गए हुए थे. जब रात के समय वह लौट रहे थे, तब उन्होंने देखा कि रेत से ओवरलोड भरे ट्रक और डंपर अमायन से परायंच की ओर जा रहे थे. वहीं, इन ट्रक और डंपरों पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी. जैसी ही एसपी ने इनको रुकवाया तो ट्रक और डंपर के ड्राइवर व क्लीनर गाड़ी छोड़कर भागने लगे. हालांकि एसपी ने फोर्स की मदद से पांच ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ लिया. इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 11:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें