1124 छक्‍के…24 हजार से ज्‍यादा रन…जीरो की लग गई लाइन, IPL है या बवाल, आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 में फैंस ने देखा बहुत कुछ नया
बल्‍लेबाजों ने लीग में जमकर किया धूमधड़ाका

नई दिल्‍ली. दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल आखिरकार इस सीजन का अपना चैंपियन चुनकर विदा हो गई. हर लम्हा करवटें बदलते आईपीएल के फाइनल ने यह बताया कि क्यों इस लीग को इतनी कामयाबी मिली है. हालांकि, कुछ चीजों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस लीग कितनी तेजी से बदलाव आ रहा है. बात करते हैं छक्कों की तो इस बार पहली बार दर्शकों ने इसे 1100 के आंकड़े के पार जाते देखा. फाफ डुप्‍लेसी के 36 और शिवम दुबे के 35 छक्कों की बदौलत इस आईपीएल सीजन में 1124 सिक्स मारे गए. पिछली बार 1062 सिक्स लगे थे.

पहली बार इस आईपीएल सीजन में शतकों का आंकड़ा दस के पार गया. 2022 में 8 शतक लगे थे, जबकि इस बार बल्लेबाजों ने 12 सैकड़े जमाए. 3 शतक तो सिर्फ शुभमन गिल के बल्‍ले से निकले. यह सीजन ना केवल शतक बल्कि चौकों के मामले में भी आगे रहा. इस बार 2172 चौके मारे गए. हालांकि, 2 हजार चौकों का आंकड़ा पिछले 2 सीजन में भी दर्शकों ने देखा है.

आईपीएल 2023 कुछ नए नियमों के साथ खेला गया तो पहली बार दर्शक कन्कशन भी देख सके. मुंबई इंडियंस के ईशान किशन पहले ऐसे खिलाड़ी रहे जो इस नियम की वजह से मैच में आगे नहीं खेल सके. हालांकि उनका ना खेलना मुंबई के लिए खासा निराशाजनक रहा और उसी मैच में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

एमएस धोनी ने 5 नहीं कहीं इससे अधिक टी20 के खिताब जीते, कौन है नंबर-1 पर? रोहित शर्मा दे रहे हैं टक्कर

पहली बार थर्ड अंपायर बदले हुए नियमों के तहत ना केवल आउट बल्कि नो और वाइड बॉल भी जज करते नजर आए. फाइनल में एमएस धोनी के डक पर आउट होने से करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई थीं, लेकिन इस सीजन में कुछ 106 खिलाड़ी बगैर खाता खोले आउट हुए. 2022 में 107 खिलाड़ी डक पर आउट हुए थे.

घायल हुआ ‘कुंगफू’, जाल में फंसा ‘स्‍पाइडर मैन’, गुजरात पर भारी पड़ गया 5 का जादू, जानिए कैसे हुआ सबकुछ?

आईपीएल यह सीजन कुल 24 हजार रन बनाने के लिए भी याद किया जा सकता है. बीते साल कुल 23,052 रन बने थे, जबकि इस बार 24,428. यह पहला मौका था जब रिजर्व डे के दिन फाइनल खेला गया. इंपैक्‍ट प्लेयर का इस्तेमाल हुआ. 200 से ज्यादा रन बनाकर भी गुजरात टाइटंस फाइनल हारने वाली पहली टीम बनी… डकवर्थ लुइस की वजह से.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, IPL records, Number Game

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें