Maharashtra: महाराष्ट्र के अकेले कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का निधन, दो दिन पहले हुई थी पिता की मृत्यु

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य ( MP) बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. बालू धानोरकर 48 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं. प्रतिभा धानोरकर विधायक हैं, उन्होंने 2019 में वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी.

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, ‘गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया.’

उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा. बालू धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर का निधन नागपुर में शनिवार शाम को हो गया था और वह रविवार को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे.

ये भी पढ़ें- मैराथन बैठक के बाद भी सचिन पायलट को ठोस आश्‍वासन नहीं, राहुल गांधी बोले- आपका ख्‍याल रखेंगे…मैं हूं ना- सूत्र

” isDesktop=”true” id=”6358065″ >

धानोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता. वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था. बालू धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने अहीर को चुनाव में शिकस्त दी.

Tags: Congress, Maharashtra, Member of parliament

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें