सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. हिंदू पंचांग के मुताबिक साल के ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. आज गंगा दशहरा का पर्व है और मान्यता के मुताबिक आज के दिन अगर आप गंगा नदी में स्नान ध्यान करते हैं तो जीवन की हर परेशानियों से निजात निजात मिलती है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक आज ही के दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज के दिन कुछ उपाय करने से नौकरी में तरक्की होगी, धन लाभ के योग बनेंगे तो चलिए जानते हैं.
ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस साल 30 मई को यह पर्व मनाया जाएगा. यानी कि आज गंगा दशहरा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. आज के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से नौकरी में उन्नति मिलेगी, धन लाभ होगा और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा .
तरक्की के लिए
गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप आज के दिन गंगा नदी में स्नान ध्यान करते हैं, तो तरक्की के द्वार हमेशा खुले रहते हैं .
आपके शहर से (अयोध्या)

हनीट्रैप में बिजनेसमैन; फेसबुक पर हुई दोस्ती…फिर पति-पत्नी ने हड़पे करोड़ों रुपये

20 रुपये में चूड़ियां…तो 100 रुपये में जूते, लखनऊ के इस सस्ते बाजार में मिलता है सबकुछ

यहां शहर घूमने आया था एक मुसाफिर, फिर ऐसा हुआ कि उसने खोला दिया फूड बिजनेस, अब लोगों की जुबां पर चढ़ा स्वाद

UP Board : मार्कशीट में सुधार के लिए 12 जून से जिले पर लेगा कैंप, ठीक कराएं नाम और जन्मतिथि

बाहर निकली तोंद और बढ़ा वजन कर रहे परेशान? मानें पीलीभीत के आयुर्वेदाचार्य की बात, दिखेगा गजब का बदलाव

Varanasi News: बनारस में तैयार हुआ हाईटेक फ्लोटिंग चेंजिंग रूम, बाढ़ में डूबने की नहीं है टेंशन

बुलंदशहर में गौमूत्र से बनाया जा रहा जैविक खाद-कीटनाशक, बढ़ी किसानों की आमदनी

Amethi Road Accident: अमेठी सड़क हादसे में दो की मौत, खड़े ट्रेलर में टकराई बोलेरो

एक्शन में लखनऊ मेयर; चार्ज संभालते ही किया निरीक्षण, अब दोबारा साफ होंगे 19 नाले

यूपीः कन्नौज में कार हादसे में मां-पिता और दो बेटों की मौत, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे सभी

अमेठी में खेले जा रहे RRR सेंटर, अनुपयोगी वस्तुओं को बनाया जाएगा उपयोगी
सुख शांति के लिए
गंगा दशहरा के दिन घर में सुख शांति के लिए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए. उसके बाद गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. अगर आप गंगा दशहरा के दिन ऐसा करते हैं तो परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.
उन्नति के लिए
गंगा दशहरा के दिन अगर आप घर या किसी मंदिर के पास एक अनार का पौधा लगाते हैं. तो पौधा लगाने के बाद उस जगह की मिट्टी को एक घड़े में डालकर उसमें गंगाजल डाल दें. इसके बाद घर के दक्षिण दिशा में उस घड़ी को रखें अगर आप इस दिन ऐसा करते हैं, तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा उन्नति की स्थिति मजबूत होगी .
कष्टों के निवारण के लिए
गंगा दशहरा के दिन स्नान ध्यान करने के बाद दान जरूर करना चाहिए. इस दिन दान पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है इस दिन दानपुर में करने से कई तरह की परेशानियां दूर होती है.
(नोट : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Religion 18, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 08:48 IST








