एमएस धोनी ने 5 नहीं कहीं इससे अधिक टी20 के खिताब जीते, कौन है नंबर-1 पर? रोहित शर्मा दे रहे हैं टक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. एमएस धोनी यानी महेंद्र सिंह धोनी ने एक और टी20 का खिताब अपने नाम कर लिया है. आईपीएल 2023 के फाइनल में माही की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर हराया. चेन्नई का यह आईपीएल का 5वां खिताब है. उसने मुंबई इंडियंस के 5 टाइटल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. मैच में टाइटंस ने पहले खेलते हुए 214 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ा और सीएसके को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवरों में 171 रन का टारगेट मिला. धोनी की टीम ने इसे अंतिम गेंद पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

एमएस धोनी ने भी बतौर कप्तान 5वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटल पर कब्जा किया. वे ओवरऑल टी20 के 9 फाइनल जीत चुके हैं और वे इस मामले में दुनिया के नंबर-1 कप्तान हैं. रोहित शर्मा 7 टी20 के टाइटल जीतकर दूसरे नंबर पर हैं. धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब दिलाया. टीम पर 2016 और 2017 में 2 साल का बैन भी लगा था, फिर भी माही ने टीम के प्रदर्शन को बरकरार रखा. सीएसके ने अब तक रिकॉर्ड 10 आईपीएल के फाइनल खेले हैं.

 2 बार चैंपियंस लीग का भी खिताब जीता
बीसीसीआई की ओर से 2009 में चैंपियंस टी20 लीग का आयोजन शुरू किया गया. हालांकि 2014 के बाद से यह टूर्नामेंट नहीं हो रहा है. कुल 6 सीजन खेले गए.  एमएस धोनी की कप्तानी में टीम 2 बार 2010 व 2014 में खिताब जीतने में सफल रही. इसके अलावा धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने एकमात्र बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब 2007 में जीता. इसके अलावा माही की ही अगुआई में भारतीय टीम ने 2016 में टी20 एशिया कप अपने नाम किया.

IPL Final Highlights: जडेजा ने अंतिम 2 गेंद पर दिलाई जीत, रहाणे-रायुडू ने पलटा मैच, विलेन बनने से बचे चाहर

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान कई और रिकॉर्ड बनाए हैं. वे 2010 में वनडे एशिया कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीत चुके हैं. 41 साल के धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था और अगस्त 2020 में संन्यास लिया था. हालांकि उन्होंने अभी आईपीएल से संन्यास नहीं लिया है.

Tags: Chennai super kings, IPL, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें