ऑप्टिकल एल्यूज़न हों या फिर दिमाग को खपा देने वाली पज़ल्स, अगर एक बार इन्हें सॉल्व करने के लिए बैठ जाइए तो उठने का मन नहीं करता. वैसे ये सिर्फ वक्त काटने का साधन नहीं हैं बल्कि इससे आपके दिमाग की धार (Brain Teaser) भी पता चलती है. कई बार तस्वीरों में कुछ ढूंढ निकालना होता है तो कभी गणित के नंबर्स उलझाकर रख देते हैं. इस बार जो पहेली वायरल (Viral Puzzle) हो रही है, ये आपकी प्रेजेंस ऑफ माइंड का टेस्ट है.
तस्वीर को देखकर आपको बताना है कि इसमें Z की भीड़ में कहां-कहां पर 7 छिपा हुआ है. इसके लिए कुल 10 सेकेंड का वक्त दिया गया है. आपको वैसे हम एक बात और बता दें कि ऐसे कम ही लोग हैं, जिन्होंने ये चैलेंज पूरा करके दिखाया है. आप भी ज़रूर एक बार इसे ट्राई कीजिए और सही जवाब बताइए.
तस्वीर में कितने 7?
इस पहेली को टिकटॉक स्टार हेक्टिक निक ने अपने अकाउंट से शेयर किया है और उनका दावा है कि इस पहेली को सुलझाने में ज्यादातर लोग फेल रहे हैं. वैसे ये चैलेंज 20 सेकेंड का है लेकिन लोग इसमें काफी वक्त तक उलझे रहे. वैसे जिनका दिमाग तेज़ है, वो तो इसे 10 सेकंड में ही सॉल्व कर लेंगे. तस्वीर में हर तरफ Z बना हुआ है, जो 7 से काफी मिलता-जुलता है लेकिन जब आप ध्यान लगाएंगे, तो आपको सारे 7 नज़र आने लगेंगे.

तस्वीर में आपको 10 सेकंड के अंदर कुल कितने 7 दिखाई दिए? (Credit- TikTok / Hectic Nick)
हर किसी ने दिया अलग जवाब …
इस तस्वीर को देखने के बाद सबका जवाब ज़रा अलग-अलग रहा. वैसे आपको 10 सेकंड में कितने 7 दिखाई दिए? आमतौर पर लोगों ने तस्वीर में कुल 17 बार 7 आने का दावा किया है. हालांकि कुछ लोगों ने 19 और कुछ ने तो 28 जगहों पर 7 भी देख लिए लेकिन आपको अगर 17 जगहों पर भी 7 दिख गया है, तो आप ये चैलेंज पूरा कर चुके हैं.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 06:55 IST








