Ranchi Gold Rate: सोना और चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी का है अच्छा मौका, जानें आज का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. मई के आखिरी हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने व चांदी के भाव में कोई हलचल देखने को नहीं मिली. अगर आप सोने में इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए काफी बेहतरीन मौका है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 57,100 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 59,960 रुपए तय किए गए हैं.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही है. प्रति किलो चांदी की दर में आज कोई बदलाव नहीं आया है. आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (सोमवार) शाम तक भी चांदी इसी भाव पर बेची गई थी.

सोना स्थिर

मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव भी फिलहाल स्थिर हैं. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 57,100 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 57,100 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई बदलाव नहीं देखी गयी हैं. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,960 रुपए के भाव से खरीदा था. आज इसकी कीमत 59,960 रुपए तय की गई है.

आपके शहर से (रांची)

जानें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. बता दें कि 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं.

Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें