
रितेश कुमार/समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेल के द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के महनार रोड स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 15549/15550 जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस का ढोली स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. बताया जाता है कि इनकारी के ठहराव नहीं होने से यात्रियों को इस जगह पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसको देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि गाड़ियों का इन स्टेशनों पर ठहराव हो जिससे यात्रा करने के दौरान यात्रियों को काफी सुविधा होगी.
बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिनांक 04.06.2023 से गाड़ी संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस 02.40 बजे महनार रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 02.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस 10.41 बजे महनार रोड पहुंचकर 10.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
जयनगर-पटना एक्सप्रेस 08.45 में पहुंचेगी ढोली स्टेशन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 05.06.2023 से गाड़ी संख्या 15549 जयनगर-पटना एक्सप्रेस 08.45 बजे ढोली स्टेशन पहुंचेगी. यहां से 08.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 15550 पटना-जयनगर एक्सप्रेस 18.00 बजे ढोली पहुंचकर 18.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
बताया जाता है कि इन स्टेशनों पर इन गाड़ी का पहले ठहराव नहीं होता था जिससे यात्री काफी परेशान होते थे. परंतु पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा यात्रियों की समस्या को समाधान कर दी गई है इससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी.
.
Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Samastipur news, Train schedule
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 07:43 IST









