
Optical Illusion Challenge: ऑप्टिकल एल्यूज़न यानि ऐसी तस्वीरें, जिनमें चीज़ तो सामने होती है, लेकिन हम देख नहीं पाते हैं. कई बार ये खींची हुई फोटो होती हैं तो कई बार ये तस्वीरें जान-बूझकर इस तरह बनाई जाती है कि देखने वाले पूरी तरह से कनफ्यूज़ हो जाएं. इन्हें काफी चतुराई से बनाया जाता है, ताकि सुलझाने वाले इसमें उलझते ही चले जाएं.
खासतौर पर अगर एक जैसी बहुत सी चीज़ों के बीच से कोई ऑब्जेक्ट चुनना हो, तो ये हमारे लिए मुश्किल हो जाता है. एक ऐसा टास्क हम आपके लिए फिर लेकर आए हैं, जिसमें आपको एक नहीं बल्कि 7-7 चीज़ें ढूंढ निकालनी हैं. ये काम आसान तो नहीं होने वाला है लेकिन आपको मौका भी पूरा दिया जा रहा है.
ढूंढनी हैं कुल 7 चीज़ें
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक एयरपोर्ट का नज़ारा दिख रहा है. यहां पर बहुत से लोग भी दिखाई दे रहे हैं. ये अलग-अलग काम कर रहे हैं. कोई फ्लाइट लेने के लिए जा रहा है तो कोई वेटिंग एरिया में बैठा है. इसी सीन में आपको कुल 7 चीज़ें भी ढूंढ निकालनी हैं, जो गुम हो गई हैं. ये चीज़ें हैं – एक हैट, चश्मा, मैगज़ीन सेट, ओवरफ्लो हो रहा बैग, कॉफी, टेडी बियर और पासपोर्ट के साथ बोर्डिंग पास. अब आप 12 सेकंड का टाइमर सेट कर लीजिए और शुरू हो जाइए.
क्या आप पूरा कर पाए चैलेंज?
हमें वैसे तो उम्मीद है कि आपने अब तक सारी चीज़ें ढूंढ ही ली होंगी, लेकिन अगर आपको इसमें दिक्कत आ रही है और वक्त निकल चुका है तो तस्वीर में इसे देख सकते हैं.
इस ऑप्टिकल एल्यूज़न को Airport Parking & Hotels की ओर से बनाया गया था, जिसे सॉल्व करके आपको ज़रूर मज़ा आया होगा.









