Top Flop Movie : एक फ्लॉप ने आदित्य चोपड़ा को दी बड़ी सीख, करोड़ों का नुकसान देख लिया फैसला- वो फिल्म नहीं करूंगा, जिसकी…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः कहते हैं गलती इंसान का सबसे बड़ा सबक होता है, बस निर्भर करता है कि कौन इससे सीखता है और कौन इसे नजरअंदाज करता है और गलतियां किससे नहीं नहीं होतीं. आदित्य चोपड़ा भी इन्हीं कुछ लोगों में से हैं, जिनसे एक बार एक गलती हुई थी, जिससे उन्होंने अपना सबक ले लिया और फिर कभी ये गलती नहीं दोहराई. क्योंकि, आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra Flop Movie) की इस गलती से उनकी एक बहुत बड़ी और महंगी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. एक अनदेखी के चलते उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ था. तो क्या थी आदित्य चोपड़ा की वो गलती, चलिए आपको बताते हैं.

दरअसल, 2002 में आदित्य चोपड़ा की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें उस दौर के तीन बड़े सितारे थे. ये सितारे थे ऋतिक रोशन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी, फिल्म थी ‘मुझसे दोस्ती करोगे’. ये एक अकेली फिल्म थी, जिसमें रानी और ऋतिक एक-दूसरे के अपोजिट नजर आए थे. दूसरी तरफ यादें और कभी खुशी कभी गम के बाद करीना-ऋतिक की साथ में ये तीसरी फिल्म थी. फिल्म एक ट्राइएंगल थी. जिसमें ऋतिक के किरदार का झुकाव करीना के किरदार की ओर रहता है और रानी के प्यार पर हीरो का ध्यान ही नहीं जाता.

इस फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था. ये कुणाल की पहली फिल्म थी. ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी, जिसकी वजह थी फिल्म में देरी होना. दरअसल, फिल्म की कहानी रिलीज के सालों पहले लिखी गई थी. शूटिंग तक आते-आते ही फिल्म की स्क्रिप्ट में तीन-चार साल की देरी हो गई थी. फिल्म की स्क्रिप्ट सलमान खान को ध्यान में रखते हुए लिखी गई थी. लेकिन, अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ दी.

इस बीच तीन-चार साल का गैप हो गया और तब तक फिल्म की कहानी भी पुरानी हो गई. जब कुणाल ने फिल्म की कहानी यश चोपड़ा को सुनाई तो वे तो इंप्रेस हो गए. लेकिन, आदित्य चोपड़ा को ये कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई. आदित्य को प्रेम त्रिकोण वाली कहानी पर भरोसा नहीं था, उन्हें पहले ही एहसास हो गया था कि यह फिल्म पसंद नहीं की जाएगी. नतीजा ये हुआ कि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

शूटिंग में लंबा समय लग गया और इस बीच सिनेमा भी तेजी से बदल गया. लेकिन, कुणाल को इस बात का एहसास जरा देरी से हुआ. पूरी टीम ने मुझसे दोस्ती करोगे का प्रचार किया, लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई. दौर पायरेसी का था, ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की डीवीडी भी बाजार में उतार दी. लेकिन, फिल्म फ्लॉप होने के बाद आदित्य चोपड़ा ने एक सबक जरूर ले लिया कि उन्हें समय के साथ चलना है और वह कभी ऐसी फिल्म प्रोड्यूस नहीं करेंगे, जिसकी कहानी उन्हें पसंद नहीं आएगी. आदित्य आज यशराज फिल्म्स के सर्वोसर्वा हैं और अब तक कई बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं.

Tags: Aditya Chopra, Bollywood, Entertainment, Hrithik Roshan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें