मुंबई की बादशाहत खत्म, चेन्नई ने रचा इतिहास, 5वीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा कर बनाया रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में वही हुआ जिसकी उम्मीद सभी कर रहे थे. पिछले सीजन शर्मनाक प्रदर्शन करके टूर्नामेंट से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स ने जोरदार वापसी करते हुए आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. बेहद रोमांचक फाइनल में रवींद्र जडेजा के आखिरी दो गेंद पर लगाए छक्के और चौके के दम पर टीम ने इतिहास रचा. 5वीं बार ट्रॉफी को अपने नाम कर चेन्नई ने मुंबई की बादशाहत को खत्म कर दी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर दिखाया. पिछले सीजन में 9वें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट खत्म करने वाली टीम इस बार की चैंपियन बनकर सामने आई. फाइनल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. साई सुदर्शन के 96 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत गुजरात ने 4 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया.

आईपीएल फाइनल के सबसे बड़ा स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई को बारिश ने रोका. मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो सामने 15 ओवर में 171 का संशोधित लक्ष्य था. रवींद्र जडेजा के आखिरी गेंद पर लगाए चौके के दम पर चेन्नई चैंपियन बनी और पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

चेन्नई ने खत्म की मुंबई की बादशाहत

अब इंडियन प्रीमियर लीग की चमचमाती ट्रॉफी को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल हो गया है. मुंबई इंडियंस की टीम के नाम इससे पहले 5 बार इसे जीतने का रिकॉर्ड दर्ज था जिसे चेन्नई ने गुजरात पर जीत के साथ अपने नाम भी कर लिया. साल 2010, 2011, 2018, 2021 और अब 2023 में यह ट्रॉफी चेन्नई ने जीती है. मुंबई ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस पर कब्जा जमाया था. अब 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से महेंद्र सिंह धोनी के नाम हो गया है.

Tags: IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें