Delhi Sakhsi Murder Case: लड़की के पिता का आरोप- मुस्लिम है हत्या करने वाला युवक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली. दिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. यहां पर एक 16 साल की लड़की की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोपी नाबालिग के प्रेमी पर लगा है. फिलहाल आरोपी लड़का फरार है. लड़की के परिजनों ने पूरे मामले में बड़ा आरोप लगाया है. लड़की के पिता ने कहा कि लड़का मुस्लिम हैं हमें यह नीतू नाम की सहेली ने बताया है. जबकि आरोपी का नाम साहिल बताया जा रहा है.

घटना को लेकर पड़ोसियों ने बातचीत में कहा कि कुछ लोगों को लेकर पुलिस ले गई है और पूछताछ के लिए चश्मदीद से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारी एडिशनल राजा बांठिया ने बताया कि आरोपी की लड़की से पुरानी पहचान थी. महिलाओं ने बातचीत में बताया कि लड़की को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया था. अगर कोई आता तो शायद बच सकती थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रात 9 बजे की यह घटना है. कितनी बार चाकू मारे गए हैं, यह पोस्टमार्टम के बाद क्या होगा, लेकिन शुरुआती सीसीटीवी को देखकर लग रहा है कि करीब 25 से ज्यादा चाकू से बार किए गए.

क्या है पूरा मामला
दिल्ली के शाहबाद के डेयरी इलाके में यह मामला सामने आया है. यहां पर 16 साल की किशोरी साक्षी की हत्या उसके आशिक ने कर दी थी. आरोपी सहिल फ्रीज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है. लड़का-लडक़ी काफी वक्त से रिलेशनशिप में थे और एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे. आरोपी साहित 20 साल का है औऱ बात बंद होने के चलते वह गुस्से में था. पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटा ली है और बताया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा. साहिल के पिता ने बताया कि उनके फरार होने की बात झूठी है और वह जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने ही साहिल के बारे में पूरा जानकारी पुलिस को दी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें