IPL 2023 Prize Money: चैंपियन चेन्नई हुई मालामाल, हारकर भी GT को मिले करोड़ों, देखें अवॉर्ड विनर की पूरी लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

CSK ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीता
विजेता चेन्नई सुपर किंग्स पर ही पैसों की बरसात, गुजरात की झोली भी भरी

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित फाइनल में चेन्नई ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हराया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के सबसे अधिक 5 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवर में जीत के लिए 171 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि टीम को विजेता के रूप में 20 करोड़ रुपये बतौर प्राइज मनी मिले. जबकि रनर अप गुजराज टाइटंस को इनाम के तौर पर 12.5 करोड़ रुपये मिले. इसके अलावा तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस के भी वारे-न्यारे हुए. मुंबई को इनाम के तौर पर 7 करोड़ रुपये मिले. वहीं, चौथे पायदान पर रही लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ बतौर प्राइज मनी मिले.

आईपीएल के पहले सीजन में विजेता को 4.8 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं, उपविजेता की झोली में 2.4 करोड़ रुपये आए थे. इसके बाद से प्राइज मनी में कई गुना का इजाफा हुआ है. हालांकि, बीते कुछ सालों से प्राइज मनी नहीं बढ़ी है. लेकिन, अगले साल इसमें इजाफा हो सकता है.

आईपीएल 2023 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रनर अप गुजरात टाइटंस पर ही नहीं पैसों की बारिश हुई. पर्पल, ऑरेंज कैप जीतने वालों के अलावा सीजन के इमर्जिंग प्लेयर, सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पर भी पैसा बरसा.

किस कैटेगरी में कितनी-कितनी प्राइज मनी मिली. आइए आपको बताते हैं.

1. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर- यशस्वी जायसवाल-10 लाख रुपये
2. सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)- मोहम्मद शमी- 28 विकेट (10 लाख रुपये)
3. सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप)- शुभमन गिल- 890 रन (10 लाख रुपये)
4.सीजन में सबसे ज्यादा छक्के-फाफ डुप्लेसी- 36 छक्के- 10 लाख रुपये
5. गेम चेंजर ऑफ द सीजन- शुभमन गिल- 10 लाख रुपये
6. मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर- शुभमन गिल-10 लाख रुपये
7. लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन: फाफ डु प्लेसिस- 10 लाख रुपये
8. कैच ऑफ द सीजन- राशिद खान- 10 लाख रुपये
9. पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड- दिल्ली कैपिटल्स
10.बेस्ट पिच एंड ग्राउंड ऑफ द सीजन- वानखेड़े स्टेडियम और ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये
11. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- ग्लेन मैक्सवेल-10 लाख रुपये
12. सीजन में सबसे अधिक चौके- शुभमन गिल (85)-10 लाख रुपये

जडेजा के चौके से चेन्नई ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, धोनी एंड कंपनी ने 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर किया कब्जा

आईपीएल 2023 फाइनल में अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

. इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच: अजिंक्य रहाणे
. गेम चेंजर ऑफ द मैच: साई सुदर्शन
. मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच: साई सुदर्शन
.प्लेयर ऑफ द मैच: डेवोन कॉनवे
. एक्टिव कैच ऑफ द मैच: एमएस धोनी
. लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच: साई सुदर्शन
.रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच: साई सुदर्शन

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, Mohammed Shami, Ms dhoni, Orange Cap, Purple Cap, Shubman gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें