OMG! शादी का बीत रहा था शुभ मुहूर्त…फिर बाइक पर सवार होकर ससुराल पहुंचा दूल्हा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के बेरमो में सड़क जाम में फंसे दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बेरमो प्रखंड के अंतर्गत फुसरो बाजार के सड़क जाम में बाइक पर शादी का मोर पहने दूल्हे की काफी चर्चा हो रही है. यह वीडियो 28 मई का बताया जा रहा है.

फुसरो के युवा व्यावसायिक संघ द्वारा फुसरो बाजार में बिजली कटौती की समस्या को लेकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया था. इस बीच बारात लेकर जा रहा दूल्हा प्रदर्शनकारियों के द्वारा किए गए जाम में फंस गया. जाम की वजह से बड़ी गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था. दूल्हे की गाड़ी भी घंटों जाम में फंसी रही.

वहीं, दूसरी ओर लड़की घर में मंडप पर दूल्हे का इंतजार किया जा रहा था. दुल्हन के परिजन काफी परेशान थे, क्योंकि विवाह के शुभ मुहूर्त का समय निकला जा रहा था. इस बीच जाम में फंसे दूल्हे के परिजनों ने तरकीब निकाली और दूल्हे को बाइक से लड़की के घर पहुंचाने का फैसला लिया गया.

फिर एक बाइक की व्यवस्था की गई. मौके पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने भी दूल्हे का सहयोग किया और रास्ता खाली करने में मदद की. दूल्हे को बाइक से मंडप तक पहुंचाया गया. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और खूब शेयर कर रहे हैं.

Tags: Bokaro news, Jharkhand news, Marriage news, Viral video of groom

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें