दिल्ली मर्डर केस: साहिल की गिरफ्तारी के बाद अब जांच के घेरे में आया प्रवीण, पुलिस को मिली अहम जानकारियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस घटना का मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे पूछताछ की जा रही है. वहीं दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस हत्याकांड में प्रवीण नाम के एक युवक का नाम भी सामने आया है. इसको लेकर भी तफ्तीश चल रही है.

सूत्रों के अनुसार, मृतक लड़की प्रवीण नाम के एक लड़के के संपर्क में थी. उसके बाद उसकी दोस्ती आरोपी साहिल से हो गई, लेकिन साहिल से तीन दिनों पहले ही लड़की की अनबन हो गई. साहिल अनबन के बावजूद लड़की से बातचीत करना चाहता था. लड़की उससे बात करने को तैयार नहीं थी और दोस्ती खत्म करने की बात कह रही थी. इसी के बाद गुस्से में आकर साहिल ने लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी.

मृतका के शरीर पर करीब 35 से ज्यादा जख्म
मृतक लड़की पर 16 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया. चाकू से गोदने के बाद उसके सिर पर पत्थर से भी हमला किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर करीब 35 से ज्यादा जख्म दिखाई पड़ रहे हैं. पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर


CCTV में लड़की को बचाते दिख रहे लड़के से पूछताछ

CCTV में लड़की को बचाने का प्रयास करने वाला एक लड़का भी दिख रहा है, जो अब जांच के रडार पर आ चुका है. पुलिस उससे विस्तार से मौके ए वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है. आरोपी साहिल और मृतक लड़की दोनों एक दूसरे को बहुत पहले से जानती थी. आरोपी साहिल को जब दिल्ली लाया जाएगा और उससे होने वाली पूछताछ के बाद मंगलवार सुबह तक कई और खुलासे सामने आ सकते हैं.

Tags: Delhi Crime News, Delhi police, Girlfriend Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें