केरल: जेल में ‘मटन करी’ कम मिलने पर भड़का कैदी, अधिकारियों पर किया हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिरुवनंतपुरम. केरल की एक जेल में परोसी गई मटन करी की मात्रा से संतुष्ट नहीं होने पर एक कैदी भड़क गया और उसने जेल अधिकारियों से कथित तौर पर हाथापाई की. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. वायनाड के निवासी फैजस को मादक पदार्थ मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यहां पूजाप्पुरा केंद्रीय जेल के उच्च-सुरक्षा वाले प्रकोष्ठ में रखा गया है. फैजस ने शनिवार को मेन्यू में शामिल मटन करी सहित खाना परोसने के बाद जेल अधिकारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की.

पूजाप्पुरा जेल के अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा को लेकर उसने जेल अधिकारियों पर हमला करने का प्रयास किया. जेल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.’ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदी ने अधिक मात्रा में मटर करी देने की मांग की और हंगामा किया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 4 जून तक ‘लू’ की संभावना नहीं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

जेल अधिकारी ने कहा, ‘आम तौर पर शनिवार को हम कैदियों को मटन करी परोसते हैं. हर बार जितनी मात्रा में मटन करी दी जाती है, उतनी ही दी गई, लेकिन उसने और अधिक की मांग की. वह हंगामा करने लगा और परोसे गए मटन को कचरे की टोकरी में फेंक दिया. उसने उपाधीक्षक सहित वरिष्ठ जेल अधिकारियों से हाथापाई की.’ अधिकारी ने कहा कि कैदी ने पूर्व में कई अन्य जेलों में भी इसी तरह हंगामा किया था और वर्तमान में उसे एक स्पेशल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Tags: Kerala Latest News, Kerala Police, Prisoners

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें