
नई दिल्ली. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक ट्वीट में सरकार को ‘फासीवादी’ कहा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘पाकिस्तान में कानून के शासन की पूरी अवहेलना करते हुए, जनरल मुशर्रफ के मार्शल लॉ से भी बदतर इस फासीवादी सरकार का एक सूत्रीय एजेंडा पीटीआई को कुचलना है.’ इमरान खान ने लिखा, ‘इस बीच, पाक अर्थव्यवस्था तेजी से पतन की ओर जा रही है. खुले बाजार में डॉलर की कीमत 315 रुपए हो गई है जबकि गैर CNIC धारकों के लिए इसका रेट 320-325 रुपये के बीच है.
आधिकारिक दर और खुले बाजार दर के बीच का अंतर 30 रुपए प्रति डॉलर है. अर्थव्यवस्था के इस डॉलरकरण का मतलब देश में कोई स्थानीय या विदेशी निवेश नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद का संकुचन होगा और इससे भी बदतर, देश में बेलगाम महंगाई होगी. उन्होंने आगे कहा कि ‘पीडीएम नेताओं के विदेशों में अरबों डॉलर जमा हैं, और जाहिर है कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अब सवाल है कि पाकिस्तानी प्रतिष्ठान देश को पूरी तरह से आर्थिक मंदी की ओर बढ़ने की अनुमति कैसे दे रहा है?’.
आईएमएफ की मदद की उम्मीदें कम हो रहींं
इस बीच, वित्त मंत्री इशाक डार ने रविवार को कहा कि रुके हुए धन को पाने करने के लिए पाकिस्तान अपने आगामी बजट विवरण को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ साझा करेगा. इसके विपरीत विश्लेषकों का कहना है कि 2022-23 के वित्तीय वर्ष के अंत में 30 जून को समाप्त होने के कारण 2019 में बेलआउट कार्यक्रम के साथ आईएमएफ डील की बहाली की उम्मीदें कम हो रही हैं.
सभी शर्तें पूरी कीं, अब आईएमएफ फंडिंग मिल जानी चाहिए
वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि वह चाहते हैं कि IMF बजट से पहले अपनी नौवीं समीक्षा को मंजूरी दे दे. बजट, जून की शुरुआत में पेश किया जाना है. उन्होंने बताया कि समीक्षा के लिए सभी शर्तें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं. पाकिस्तान के लिए 350 अरब डॉलर की आईएमएफ फंडिंग महत्वपूर्ण है. पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. इसने दिवालिया होने की चिंताओं को उठाया है, जिसे मंत्री ने खारिज कर दिया.
.
Tags: Economic crisis, Imran khan, Pakistan, PTI, पाकिस्तान
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 22:40 IST








