फिर साथ आए रोडीज के दो गैंग लीडर नेहा धूपिया-प्रिंस नरूला, दुबई ब्यूटी स्कूल का किया इनोग्रेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया (Neha Dhupia) एक बार फिर चर्चा में हैं. अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में छाई रहने वाली अभिनेत्री ने दुबई ब्‍यूटी स्‍कूल (Dubai Beauty School) का उद्घाटन किया और फिर इनोग्रेशन इवेंट में जबरदस्त जश्न भी मनाया गया. नेहा धूपिया के साथ इस दौरान रियेलिटी शोज के किंग प्रिंस नरूला भी मौजूद रहे. जो इन दिनों रोडीज के अगले सीजन को लेकर चर्चा में हैं.

दुबई ब्यूटी स्कूल के शुभारंभ के दौरान दोनों ही स्टार्स बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए. इस दौरान नेहा ने जहां नियॉन कलर की ड्रेस पहनी थी, वहीं व्हाइट ओवर साइज्ड टी-शर्ट, कैप और एक्सेसरीज में स्टाइलिश लुक में दिखे. दुबई ब्यूटी स्कूल मेकअप आर्टिस्ट्स और अपनी मेकअप स्किल्स को बढ़ाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

मेकअप आर्टिस्ट और अपने मेकअप स्किल्स को बढ़ाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह एक जबरदस्त मंच है. उद्घाटन समारोह का जश्न ग्लैमर और से भरा हुआ था. दुबई ब्‍यूटी स्‍कूल मेकअप आर्टिस्ट और पूर्व मॉडल अनुभा वशिष्ठ के नेतृत्व में शुरू हुआ है. यह न केवल मेकअप एप्लिकेशन तकनीकों पर, बल्कि सेल्‍फ कॉन्फिडेंस पर भी ध्यान केंद्रित करता है.

एकेडमी का प्रशिक्षण दर्शन इसे क्षेत्र के अन्य मेकअप स्कूलों से अलग करता है. यहां पर्सनल डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जाता है. छात्रों को मेकअप कलाकार के रूप में और उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सफल होने के लिए सशक्त बनाता है. इस दौरान यहां सोशल मीडिया की कई नामी हस्तियां भी नजर आईं. इसके लिए अनुभा ने दिल्ली के ड्रीम्स प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें