किडनी स्टोन से छुटकारा दिला सकती है बीयर? आप भी इस बात पर करते हैं यकीन, डॉक्टर ने बताई हकीकत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से भी किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है.
किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.

Is Beer Good For Kidney Stone: युवाओं में किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. यह एक गंभीर परेशानी हो, जो किडनी की फंक्शनिंग को प्रभावित कर सकती है. किडनी स्टोन से जूझ रहे लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और डाइट में फ्लूड शामिल करने की सलाह दी जाती है. तमाम लोग यह भी मानते हैं कि किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों को बीयर (Beer) पीनी चाहिए. लंबे समय से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या वाकई किडनी स्टोन के मरीजों के लिए बीयर रामबाण साबित हो सकती है. इस बारे में डॉक्टर से जानने की कोशिश करते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंंसल्टेंट डॉ. अमरेंद्र पाठक के मुताबिक किडनी स्टोन के मरीजों को डॉक्टर कभी भी बीयर पीने की सलाह नहीं देते हैं. अब तक ऐसी कोई रिसर्च सामने नहीं आई है, जिसमें यह साबित हुआ हो कि बीयर पीने से किडनी स्टोन शरीर से बाहर निकल जाता है. ऐसे में मरीजों को भूलकर भी एल्कोहल वाली ड्रिंक बीयर का सेवन नहीं करना चाहिए. बीयर पीने से पेशाब तेजी से बनने लगता है और बार-बार यूरिन के लिए जाना पड़ता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि स्टोन बाहर निकल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह सिर्फ एक गलतफहमी है. अगर किसी व्यक्ति की किडनी में स्टोन ऑब्सट्रक्शन है, तो ऐसी कंडीशन में बीयर पीने से पेशाब तेजी से बनेगी और किडनी फूल जाएगी. इससे समस्या बढ़ सकती है.

डॉक्टर अमरेंद्र पाठक कहते हैं कि किडनी स्टोन का सटीक कारण महज 5 से 10 फीसदी लोगों में ही पता चल पाता है. अधिकतर लोगों में किडनी स्टोन क्यों बनता है, इसका कारण पता नहीं चल पाता है. हालांकि जो लोग पानी कम पीते हैंं और हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, उन्हें किडनी स्टोन बनने का जोखिम अन्य लोगों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा होता है. प्रोटीन से भरपूर डाइट में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और कैल्शियम किडनी में जाकर जम जाता है. इससे स्टोन की समस्या पैदा हो सकती है. किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए हर दिन कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए और डाइट में फ्लूड शामिल करने चाहिए. इससे स्टोन का खतरा कम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- इन 5 शाकाहारी फूड्स में नॉन वेज से भी ज्यादा होता है प्रोटीन ! शरीर को बना देंगे फौलादी, डाइट में करें शामिल

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें