दिल्‍ली एयरपोर्ट से अमेरिकी नागरिक हुआ गिरफ्तार, बैग से बरामद हुए 6 कारतूस, फिनलैंड जाने की कोशिश में था आरोपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

US Citizen arrested from IGIA: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी नागरिक की पहचान गेब्रियल एलन डोलर के रूप में हुई है. ग्रेबियल पर आरोप है कि वह जिंदा कारतूस के साथ विमान में जाने की कोशिश कर रहा था. वह अपने मंसूबों में सफल होता, इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लेकर दिल्‍ली एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया.

एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, ग्रेबियल को टर्मिनल थ्री के इंटरनेशनल सिक्‍योरिटी होल्‍ड एरिया से हिरासत में लिया गया था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ग्रेबियल को दिल्‍ली एयरपोर्ट से फिनलैंड की राजधानी हेल्सिंकी रवाना होना था. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसने फिन एयर के चेकइन काउंटर से फ्लाइट AY-122 का बोर्डिंग पास लिया और इमीग्रेशन चेक के लिए आगे बढ़ गया. 

इमीग्रेशन की प्रक्रिया होने के बाद वह प्री-इंबार्केशन सिक्‍योरिटी चेक और हैंडबैग के एक्‍स-रे के लिए X-BIS 07 पर पहुंचा. एक्‍सरे जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारी को ग्रेबियल के बैग में कारतूस जैसी आकृति नजर आई. जिसके बाद, आरोपी की मौजूदगी में बैग को खुलवाकर उसकी फिजिकल जांच की गई. जांच के दौरान, बैग से 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान, आरोपी के पास इन कारतूसों से जुड़ा कोई वैद्य दस्‍तावेज नहीं मिला. 

जिसके बाद, सुरक्षा एजेंसी ने अमेरिकी नागरिक ग्रेबियल को दिल्‍ली एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया. दिल्‍ली एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्‍स एक्‍ट की धारा 25 के तहत मामला कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 17:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें