
राहुल दवे/इंदौर: आपने कई प्रकार के चायवालों के नाम सुने होंगे, जिनमें एमबीए चायवाला, यूपीएससी चाय वाला, अनपढ़ चायवाला शुमार हैं. लेकिन इस समय इंदौर में बीयर्डो चायवाले का क्रेज कुछ ज्यादा ही दिख रहा है. मेघदूत की मशहूर चौपाटी पर बीयर्डो चायवाला यूनिक नाम और बीयर्ड लुक के कारण चर्चा में है.
साथ ही यहां मिलने वाली कड़क मसालेदार चाय से लेकर चाय की कई वैरायटी का स्वाद चखने लोग यहां पहुंचते हैं. इस दुकान में चाय कि इतनी वैरायटी हैं कि हर ग्राहक अपनी पसंद की चाय पीने के लिए इस दुकान में आता है. दुकान में कड़क मसालेदार चाय से लेकर स्पेशल पान चाय मौजूद है. यहां की पान चाय के लोग खासा मुरीद हैं.
दुकान पर आए एक ग्राहक पुनीत शर्मा ने तो यहां तक बताया कि एक-दो दिन के लिए यह दुकान बंद हो गई थी तो मैं काफी परेशान हो गया. क्योंकि मुझे यहां की कोल्ड कॉफी बहुत पसंद है. वैसे तो इस चौपाटी पर चाय की बहुत सारी दुकाने हैं, पर यहां की कड़क मसालेदार चाय और यहां की कोल्ड कॉफी मुझे बहुत पसंद है.
पसंद है बीयर्ड लुक
दुकान के संचालक बीयर्डो शिवा ने बताया कि मुझे बीयर्ड लुक काफी पसंद है. यही कारण है कि मैंने अपनी दुकान का नाम बीयर्डो चायवाला रखा है. हमारे यहां चाय की बहुत सारी वैरायटी है. हमारे यहां चाय का रेट 10 और 15 रुपये से शुरू होकर अलग-अलग वैरायटी पर डिपेंड करता है.
जो एक बार आता फिर बार-बार आता है
आगे बताया कि बड़ी संख्या में लोग हमारे यहां चाय पीने आते हैं और हमारी चाय की तारीफ भी करते हैं. मेघदूत की मशहूर चौपाटी में जो भी लोग आते हैं, वो एक न एक बार जरूर हमारी चाय का लुत्फ उठाते हैं, जो ग्राहक एक बार हमारी चाय पीता है, वह बार-बार हमारी दुकान पर जरूर आता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 16:49 IST








