नई दिल्ली. दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में रविवार को 16 वर्षीय लड़की साक्षी को 40 से अधिक बार चाकू मार कर हत्या करने वाले उसके प्रेमी साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हो गया था. आरोपी की पहचान साहिल के तौर पर हुई थी. यह हत्या भीड़ भरी सड़क पर हुई जहां आरोपी ने लड़की के बेहोश हो जाने के बाद उसके सिर पर कंक्रीट स्लैब से कई वार किए थे. पुलिस अधिकारी राजा बांठिया ने बताया कि आरोपी की लड़की से पुरानी पहचान थी.
पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन शनिवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. साक्षी जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे में जा रही थी तो इसी बीच आरोपी युवक ने साक्षी को रास्ते में रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में संंभावित ठिकानों पर रेड कर रही थी. वहीं, दिल्ली महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. आयोग का कहना है कि हत्या के इस मामले में सब हदें पार हो गई हैं. आयोग की ओर से कहा गया कि बीते सालों में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा है.
फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है
पुलिस पीआरओ डीसीपी सुमन नलवा ने बताया कि आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है. इन्वेस्टीगेशन के दौरान हमने उसकी पहचान कर ली थी और वह बुलन्दशहर से गिरफ्तार हुआ है. मर्डर केस को लेकर पुलिस सारे सबूत जुटा रही है ताकि आरोपी को सजा मिले. लड़का-लड़की एक- दूसरे को काफी पहले से जानते थे. आरोपी साहिल 20 साल का है और वह बात बंद होने के चलते गुस्से में था.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Success Story: कॉलेज ड्रॉपआउट हैं जुकरबर्ग, FB के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, 12 की उम्र बनाया था ये मैसेजिंग प्रोग्राम

IGI एयरपोर्ट में घुसे 2 बांग्लादेशी, मंसूबा पूरा होने से पहले हुए गिरफ्तार, केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ जारी

Delhi Minor Girl Murder Case: लड़की के पिता का आरोप- मुस्लिम है हत्या करने वाला युवक

20 बार चाकू से वार, 6 बार पत्थर से कुचला, दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला, किशोरी की सनकी ने की हत्या

Delhi में नाबालिग़ हत्याकांड में बहुत बड़ी Update| Delhi Murder Case | Delhi crime | News18 India

Breaking News: Delhi हत्याकांड का आरोपी साहिल UP से गिरफ़्तार | Delhi Police | Delhi Crime | News18

Delhi Minor Murder Case में Special CP Dipendra Pathak का बड़ा बयान | Delhi Police | News18

चाकू से 21 वार, फिर पत्थर से कुचलकर लड़की को मारा | Delhi Police | Delhi News | Delhi Crime

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में छाए घने बादल, चल रही है धूल भरी आंधी, झमाझम हो रही है बारिश

Delhi में नाबालिग़ की निर्मम हत्या, तमाशबीन बने रहे लोग | Delhi Crime News | Delhi Police | News18
.
Tags: Brutal Murder, Delhi Crime News, Delhi police
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:24 IST








