
निशा राठौड़/उदयपुर. लेकसिटी अब पर्यटन हब बन चुका है. यहां देसी और विदेशी पर्यटकों के साथ सेलिब्रिटीज का भी आना जाना लगा रहता हैं. उदयपुर शहर में आने वाले पर्यटक और शहरवासियों के लिए पहले शहर में कहीं भी स्नो पार्क जैसी सुविधा नहीं थी. ऐसे में शहरवासी और आने वाले पर्यटक स्नो पार्क का आनंद लेने के लिए आसपास के शहर अहमदाबाद या फिर जयपुर जाने का प्लान बनाते थे. लेकिन अब शहर में भी स्नो पार्क की शुरुआत होने से बच्चों से लेकर बड़े सभी इसका लुत्फ उठा रहे हैं.
स्नो पार्क के ऑनर जावेद ने बताया कि यह उदयपुर का सबसे बड़ा स्नो पार्क है. जहां पर शहरवासियों के साथ पर्यटक भी स्नो पार्क का आनन्द ले सकेंगे. मई के मौसम में गर्मी तेज होती है ऐसे में जो लोग हिल स्टेशन जैसा मजा उदयपुर में लेना चाहते है उनके लिए यह स्नो पार्क एक अच्छा विकल्प हैं. वहीं इस स्नो पार्क में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई मनोरंजन के कई साधन है. इस स्नो पार्क में आपको स्नो हाऊस, रियल स्नो, आईस स्लाइड, म्यूजिक स्कल्पचर्स और स्नो डासिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. पार्क ऑर्गनाइज़र द्वारा जैकेट, स्नो शू और दस्ताने दिए जाते हैं ताकि आप इस जगह के अंदर आराम से मस्ती कर सकें.
पर्यटकों का मिलेगा हिल्स स्टेशन का अनुभव
अरवाना स्कवायर मॉल के मालिक हसन हामिद ने बताया कि मॉल में स्नो पार्क की शुरुआत 10 मई से की गई हैं. इस स्नो पार्क को ओपन करने का उद्देश्य है कि जो लोग बाहर हिल स्टेशन नहीं जा सकते हैं और बर्फ देखने के शौकीन होते हैं. वह अब यहां आकर आसानी से स्नो पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे वो भी किफायती कीमतों में. इसके साथ स्नो पार्क में कई और सुविधा भी उनको मिलेगी. इस स्नो पार्क का खुलने का समय सुबह 10 बजे से 8 बजे तक है.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:58 IST








