Yes बैंक के मैनेजमेंट में बदलाव, KRC मूर्ति बने नए सीनियर प्रेसिडेंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यस बैंक में केआरसी मूर्ति ने बतौर प्रेसिडेंट ज्वाइन किया है.
बैंकिंग इंडस्ट्री में केआरसी मूर्ति को 3 दशक का अनुभव है.
फिलहाल शेयर का भाव ऊपरी लेवल पर टिक नहीं पा रहा है.

Yes Bank Share: पिछले 5 वर्षों में यस बैंक और उसके शेयरधारकों ने काफी बुरे दिन देखे हैं लेकिन अब इस बैंक के अच्छे दिन आने वाले हैं. क्योंकि बैंकिंग इंडस्ट्री से जुड़े एक दिग्गज शख्स के हाथों में यस बैंक की कमान आ गई है. यस बैंक को केआरसी मूर्ति के रूप में एक नया प्रेसिडेंट मिल गया है, जिन्होंने देश के दिग्गज प्राइवेट बैंकों के साथ काम किया है.

बैंकिंग इंडस्ट्री में करीब 3 दशक का अनुभव रखने वाले केआरसी मूर्ति यस बैंक में बतौर सीनियर प्रेसिडेंट के तौर पर हेड आईएमजी बिजनेस एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस में शामिल हुए हैं. इससे पहले केआरसी मूर्ति कोटक महिंद्रा बैंक में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हालांकि, बड़ा सवाल है कि बुरे दौर से गुजर रहे यस बैंक में हालात सुधरेंगे और इसके शेयरधारकों को फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- कीमत 100 से भी कम, रखते हैं मोटा मुनाफा देने का दमखम, नोट कर लें इन बैंकिंग शेयरों के नाम

मूर्ति ने दिग्गज बैंकों के साथ किया काम
यस बैंक में केआरसी मूर्ति की एंट्री से संस्था में और बेहतर सुधार की उम्मीद की जा रही है. क्योंकि मूर्ति एचडीएफसी, डॉयचेऔर कोटक महिंद्रा समेत कई दिग्गज बैंकों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके पास बैंकिंग सर्विसेज का तगड़ा अनुभव है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एप्लिकेशन मैनेजमेंट, आईटी ऑपरेशंस और आईटी सर्विस मैनेजमेंट जैसे एरिया शामिल हैं.

यस बैंक के शेयरों में तेजी का रुझान नहीं
उधर लाखों निवेशक यस बैंक के शेयरों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन फिलहाल वह नजर नहीं आ रही है. हालांकि, स्टॉक में ज्यादा गिरावट नहीं आई लेकिन इसमें मंदी की संभावना लगातार बनी हुई है. मनी कंट्रोल की खबर के अनुसार, यस बैंक के शेयरों में तेजी का ट्रेंड का टिकाऊ नहीं है.

2023 में यस बैंक के शेयरों का औसत ट्रेडिंग प्राइस 20 रुपये रह सकता है, जबकि निचले स्तर पर भाव 16 रुपये और अधिकतम 26 रुपये के स्तर पर जा सकता है. 2024 में यस बैंकों के शेयरों में कुछ तेजी आने की उम्मीद है क्योंकि एक अनुमान के अनुसार, इस वर्ष के दौरान शेयर का एवरेज ट्रेड प्राइस 25 रुपये रह सकता है. वहीं मिनिमम 21 रुपये और अधिकतम 31 रुपये तक प्राइस जा सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयरों की कीमत को लेकर यह अनुमान उसके प्रदर्शन पर आधारित है. निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: Bank, Investment and return, Stock market, Yes Bank

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें